Tuesday, January 21, 2025

जब पत्नी की वजह से बाल-बाल बचे थे जितेंद्र, चेन्नई जाने वाली फ्लाइट हो गई थी क्रैश

गुज़रे वक्त के नामचीन एक्टर जितेंद्र आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हांसिल किया है जहां पहुंचने के लिए लोग वर्षों मेहनत की अग्नि में खुद को तपाते हैं लेकिन फिर भी उनके सपने अधूरे रह जाते हैं।

jitendra

डेब्यू से पहले एक्टर ने बदला था नाम

हिंदी सिनेमा जगत के जंपिंग जैक जितेंद्र के लिए सबकुछ आसान नहीं था। उन्होंने दर-दर भटककर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। इतना ही नहीं फिल्मी सफर की शुरुआत से पहले जितेंद्र ने अपना नाम तक बदल लिया था। कहा जाता है कि जितेंद्र का जन्म एक जौहरी के घर हुआ था। उनके पिता ने उनका नाम रवि कपूर रखा था। लेकिन उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में रवि नाम के लोगों की भरमार थी ऐसे में एक्टर ने अपनी अलग पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से अपना नाम जितेंद्र रख लिया था।

60-90 के दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले सुपरस्टार जितेंद्र हिंदू रीति-रिवाजों में खासा विश्वास रखते हैं। इस बात का खुलासा एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री के चहीते शो द कपिल शर्मा शो पर किया था। अभिनेता ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि कैसे हिंदू मान्यताओं के कारण उनकी जान बच सकी थी।

jitendra

शोभा कपूर से की थी शादी

इस बात से तो आप सब वाकिफ ही हैं कि जितेंद्र ने 1974 में शोभा कपूर से शादी रचाई थी। दोनों की रिलेशनशिप ने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गुज़रे ज़माने में यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार थी। दोनों एक-दूसरे को आज भी उतना ही प्यार करते हैं जितना कि पहले करते थे।

jitendra

पत्नी ने रखा था करवाचौथ का व्रत

एक्टर ने द कपिल शर्मा शो पर सारी दुनिया के सामने एक बार अपनी पत्नी शोभा कपूर को धन्यवाद दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी की आस्था की वजह से वे आज सबके सामने सुरक्षित खड़े हैं।

जितेंद्र ने साल 1976 का एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि उस दिन करवाचौथ था। उनकी पत्नी व्रत थीं। एक्टर को उस दिन चेन्नई के लिए निकलना था। उनकी फ्लाइट 7 बजे की थी। वे जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट लेट है। इसपर जितेंद्र ने अपने घर पत्नी को फोन किया और उनकी फ्लाइट के विषय में जानकारी दी। एक्टर ने कहा जब तक फ्लाइट का टाइम होगा तब तक घर जाकर पत्नी का व्रत खुलवाने में मदद कर दूं और वे पाली हिल्स स्थित अपने आवास पर आ गए।

jitendra

फ्लाइट हो गई थी क्रैश

अभिनेता ने आगे बताया था कि उस वक्त चांद नहीं निकला था। वे अपनी पत्नी के साथ बॉलकनी में खड़े होकर चांद का इंतज़ार कर रहे थे तभी एक आग का गोला उनकी नज़रों के सामने से गुज़रा। एक्टर ने बताया था कि जब उन्होंने इसके विषय में जानकारी करी तो पता चला यह वही फ्लाइट थी जिससे वे चेन्नई के लिए रवाना होने जा रहे थे। उस घटना में 176 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

jitendra

अपहरण 2 में आए थे नज़र

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में जितेंद्र को ऑल्ट बालाजी की सुपरहिट वेबसीरीज़ अपहरण 2 में देखा गया था। इस वेब सीरीज़ में अभिनेता ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। लंबे वक्त के बाद दर्शक अपने सुपरस्टार को टीवी स्क्रीन्स पर देखकर खुश हुए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here