विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से एक बार फिर से सभी का ध्यान कश्मीर और कश्मीरी पंडितों की और झुका है. कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय से सभी वाकिफ है, पर क्या आप कश्मीरी पंडितो की जीवनी और उनके रहें सेहेन के बारे में जानते है? आज हम बात करेंगे की कैसे भारत के कश्मीरी पंडितों का खान पान भारत के अन्य पंडितों से भिन्न है… आइये जानते है.
स्वाद और तरीके है भिन्न
ज़्यादातर कश्मीरी पंडित अपने भोजन में कबारगा, कोफ्ता, मेथी, मीठी अरहर दाल, रोगन जोश, और उबला चावल पसंद करते है. आपको बता दें की भले से भारत में अन्य राज्यों में पंडित ऐसे भोजन का सेवन करते हों लेकिन इन्हे पकाने की प्रक्रिया से इसका स्वाद बेहद लाजवाब और स्वादिष्ट हो जाता है. भले से कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर से पलायन कर लिया हो किन्तु आज भी कश्मीर के सबसे पुराने निवासियों में कश्मीरी पंडितों का नाम शामिल है.

आज भारत के अलग अलग राज्यों में कश्मीरी पंडित बस चुके है किन्तु आज भी उनकी जीवन शैली और खान पान में कश्मीरी झलक साफ़ दिखाई देती है. इनके खानपान में दोनों शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन शामिल है. कुछ पंडित अपने भोजन में सिर्फ शाकाहारी भोजन लेना भी पसंद क़रते है. हालाँकि ऐसे कश्मीरी पंडित आपको काफी काम नज़र आएंगे जो अपने भोजन में अंडा, लहसुन, प्याज, चिकेन का सेवन करते हों.
शाकाहारी व्यंजन

खाने के हींग का तड़का, दही का इस्तेमाल और हल्दी का उपयोग इन सभी की शुरुआत कश्मीरी पंडितों से की गयी थी. कश्मीर के शाकाहारी पंडित अपनी थाली में पनीर, आलू, कमल का तना, पालक और शलजम पसंद करते है. साथ ही कश्मीर में दम अल्लो, राजमा चावल, वेथ त्समान (एक पनीर की सब्जी), त्सोएक वैनगन (खट्टा, तीखा और मसालेदार बैंगन) किया जाता है.
मांसाहारी व्यंजन
जहाँ एक तरफ माना जाता है कि पंडित मांस मछली दूर रहते है वहीँ बंगाल और कश्मीर में पंडितो द्वारा मांस का सेवन आम बात है. मांसाहारी भोजन में दही का इस्तेमाल इसके स्वाद को और दुगना कर देता है. हालाँकि यहाँ मांसाहारी भोजन में प्याज तथा लहसुन का उपयोग नहीं होता. मांसाहरी व्यंजन में यहाँ अंडा, मटन, और मछली क्या सेवन काफी किया जाता है.

चावल और गेहूं से बना व्यंजन कश्मीरी पंडितो को काफी प्रिय है. यह रोटी सरवरी और बजबट्टा चावल से बनायीं जाती है. यही रोटी पूरे कश्मीर में बड़े ही चाव से खायी जाती है. इसके अलावा कश्मीरी पंडित मांसाहारी भोजन में मेथी कीमा, कबरगाह (मेमने की तली हुई पसलियां), रोगन जोश, त्सोएक ज़ारवन, स्यून आलू (मसालेदार आलू और मांस की सब्जी) का सेवन करना काफी पसंद करते है.