बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नया शो लॉकअप इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। हर किसी की जुबान पर इसी शो का नाम है। जेल में कैदियों के बीच हो रही गुत्थम-गुत्थी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
शो में टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स अपना अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में कैदियों को एक ऐसा टास्क दिया गया था जिसने सभी के पसीने छुड़ा दिए थे।
बीते दिन लॉकअप में सभी कैदियों को एक फिटनेस बैंड दिया गया था। इसकी मदद से उन्हें अपनी कैलोरी बर्न करके चेक करनी थी। जो कैदी सबसे अधिक कैलोरी बर्न करता उसकी प्रोग्रेस उसी के आधार पर चेक होती।
मुनव्वर की फटी पैंट
इसी को लेकर कंटेस्टेंट्स एक्सरसाइज़ और व्यायाम करने में जुट जाते हैं। कुछ जिम करने लगते हैं। ऐसे में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अजीब कारनामें करते नज़र आते हैं। वे कभी टेबल पकड़कर स्काव्ट्स करने लगते हैं तो कभी कुछ करने लगते हैं। इस बीच उनकी पैंट पीछे से फट जाती है। यह देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है। इतना ही नहीं मुनव्वर के साथ हुई इस घटना पर दर्शक भी खुद को खिलखिलाने से नहीं रोक पाते हैं।
View this post on Instagram
मेकर्स ने जारी किया वीडियो
बता दें, शो के मेकर्स की तरफ से हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज़ किया गया है। इस वीडियो में साफतौर में देखा जा सकता है कि एक्सरसाइज़ के दौरान मुनव्वर की पैंट फट जाती है। ऐसे में पास खड़ीं पूनम पांडे और मंदाना करीमी भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं। वहीं, बाकी के कंटेस्टेंट्स भी कॉमेडियन की इस हरकत पर ठहाके लगाने लगते हैं।

‘भाई जूम कर ले..’
इस दौरान कैमरा मुनव्वर पर फोकस कर रहा होता है जिसपर कॉमेडियन उसकी तरफ देखकर बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं भाई थोड़ा और जूम कर ले। इसपर पूरा घर हंसने लगता है।
गौरतलब है, मुनव्वर की मदद के लिए शिवम और जीशान आगे आते हैं। वे उन्हें पैंट चेंज करने में मदद करते हैं।