Friday, April 17, 2026

NRI के प्यार में पगलाईं कनिका कपूर, करने जा रही 43 की उम्र में दूसरी शादी

कहते हैं प्यार अंधा होता है। अगर यकीन न हो तो कनिका कपूर को ही देख लीजिये जो अब 43 की उम्र में एक एनआऱआई बिजनेसमैन से शादी रचाने जा रही हैं।

बता दें, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से देश-दुनिया में पहचान स्थापित की है। वे अक्सर अपने फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। सिंगर अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अक्सर ऐसी वीडियोज़ और फोटोज़ अपलोड करती हैं जिससे चारों तरफ सनसनी मच जाती है। यही वजह है कि कनिका अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

43 की उम्र में रचाएंगी शादी?

अब एक बार फिर गायिका चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण है उनकी शादी। दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कनिका कपूर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वे लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन से दूसरी बार शादी रचाने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका बहुत जल्द अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रैंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वे 20 मई 2022 को पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि, अभी तक गायिका की तरफ से इस विषय में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है।

तीन बच्चों की मां हैं गायिका

कनिका दूसरी बार दुल्हनिया बनती हैं कि नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन आपके लिए ये जानना जरुरी है कि सिंगर फिलहाल तीन बच्चों की मां हैं।

जी हां, फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका कनिका कपूर तीन बच्चों की मां हैं। बताया जाता है कि उनकी पहली शादी 18 साल की उम्र में एनआरआई राज चंदोक से हुई थी। कुछ सालों बाद कनिका ने एक-एक करके तीन बच्चों को जन्म दिया था। इनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं।

साल 2012 में सिंगर ने अपने पति राज चंदोक से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने बच्चों की परवरिश की।

‘बेबी डॉल’ से मिली प्रसिद्धी

गौरतलब है, कनिका ने हिंदी गानों की दुनिया में बहुत बड़ा मुकाम हांसिल किया है। उन्होंने अपनी मेहनत के दमपर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। गायिका को असली पहचान रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से मिली थी। यह गाना कनिका के सिंगिंग करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा और दिन-रात मेहनत करके सिर्फ तरक्की ही की।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here