Tuesday, May 12, 2026

लॉकअप में अबॉर्शन के राज़ से पर्दा उठाकर भावुक हुईं मंदाना करीमी, कंगना की आंखें भी हुईं नम

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप अपने जोरदार खुलासों को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करके सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो रहे हैं।

इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मंदाना करीमी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक सनसनीखेज़ खुलासा किया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सभी को चौंकाकर रख दिया है।

बता दें, मंदाना करीमी ने जजमेंट के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे एक नामी-ग्रामी फिल्म डॉयरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान दोनों कई महीनों तक लिवइन में रहे और प्रेग्नेंसी प्लान की थी। लेकिन जैसे ही अभिनेत्री प्रेग्नेंट हुई वह पलट गया और वह मंदाना को अबॉर्शन के लिए फोर्स करने लगा था।

mandana karimi

मशहूर डॉयरेक्टर के साथ थीं रिलेशनशिप में

मालूम हो, हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि कंगना रनौत ने मंदाना को उनका एक डार्क सीक्रेट रिवील करने के लिए कहा था। इसपर एक्ट्रेस ने अपनी सीक्रेट रिलेशनशिप से जुड़ा एक राज़ दुनिया के सामने खोला था।

उन्होंने बताया था कि वे 1.5 साल तक एक नामी फिल्म निर्देशक के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। वह निर्देशक महिलाओं के अधिकारों की बात करता है, उसे देश का युवा प्रेरणा का स्त्रोत मानता है। हालांकि, मंदाना ने उस डॉयरेक्टर का नाम नहीं लिया, उन्होंने जरुर बताया कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।

mandana karimi

अबॉर्शन का फैसला लिया

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन दोनों ने साथ में प्रेग्नेंसी प्लान की थी। जब मंदाना प्रेग्नेंट हो गईं तब वह अपनी बात से मुकर गया। वह अभिनेत्री को अबॉर्शन के लिए फोर्स करने लगा था। इसके बाद वे दोनों अभिनेत्री के एक कॉमन फ्रैंड के पास मिलने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी समस्या उसके साथ डिसकस की जहां पर उन्होंने अबॉर्शन का फैसला लिया था।

kangana ranaut

‘काश आपने वो बच्चा रख लिया होता..’

गौरतलब है, इस दौरान मंदाना फूट-फूटकर रोने लगती हैं। उनकी यह हालत देखकर शो की होस्ट कंगना रनौत की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वे अभिनेत्री को समझाती हैं और कहती हैं ‘इस दुनिया में बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को ये सब झेलना पड़ता है। आपने जो फेस किया वो बहुत ब्रेव चीज है। फैसला आपका था, लेकिन काश आपने वो बच्चा रख लिया होता।’

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here