अगर बात आंखों से जादू चलाकर लोगों को अपना दीवाना बनाने की कला निपुण अभिनेत्रियों की हो तो तेलुगू फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम सबसे टॉप पर आता है। आज उन्हें पूरा देश ‘विंक गर्ल’ के नाम से जानता है। इसकी वजह है उनकी सुंदरता। दरअसल, साल 2018 में प्रिया की फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के गाने ‘मनिक्या मलरया पूवी’ का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस क्लिप में एक्ट्रेस ने अपनी आंखों से सभी को घायल कर दिया था। इस क्लिप के वायरल होने के बाद वे रातों-रात स्टार बन गईं थीं। हर कोई उनकी मदहोश कर देने वाली अदाओं का दीवाना हो गया था।

प्रिया का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल
बता दें, केरल की निवासी प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फोटोशूट कराया था जिसकी कुछ तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिये साझा किया है।
इन फोटोज़ में प्रिया ने आदिवासी लुक कैरी किया है। वे बालों में फूल, हाथों में बाजूबंद और पैरों में आल्ता लगाए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक साड़ी और नाक में नथुन पहन रखी है। प्रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने देसी अवतार से दर्शकों के फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं।

बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रशांत मामपल्ली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म श्रीदेवी बंगला के जरिये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। इसी साल दिसंबर के माह में इस प्रिया की इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा। वहीं, विष्णु प्रिया नामक फिल्म से एक्ट्रेस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म 25 मई को रिलीज़ होगी।