Sunday, April 19, 2026

जब मौसमी चटर्जी को देखते ही भड़क गए थे धर्मेंद्र, सुना दिया था जाने का फरमान

गुज़रे ज़माने की नामचीन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से सैकड़ों लोगों का दिल जीता है। यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बावजूद अभिनेत्री आज भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

इस बार एक्ट्रेस अपने कोस्टार और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के साथ हुए एक वाकिये को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। बताया जाता है कि मौसमी को देखते ही एक बार धर्मेंद्र इतना भड़क गए थे कि उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया था।

इस बात का खुलासा मौसमी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि यह बात 90 की दशक की है। उस वक्त धर्मेंद्र और एक्ट्रेस के ससुर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। वे जब भी अभिनेत्री को अकेली पाते थे उन्हें घर जाने के लिए कह देते थे।

mausami chatterjee

एक्ट्रेस को अकेला देखकर भड़क गए थे धर्मेंद्र

ऐसा ही कुछ एक बार एक्टर ने एक फिल्म के मुहुरत के दौरान किया था। मौसमी ने बताया था कि वह एक फिल्म के मुहुरत अपनी एक फ्रैंड के साथ गईं थीं। वहां उन्हें धर्मेंद्र भी मिल गए थे। जब एक्टर ने उन्हें देखा तो उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं और उनके पति कहां हैं? इसपर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह अपनी फ्रैंड के साथ आई हैं।

एक्ट्रेस का यह जवाब सुनकर एक्टर भड़क गए थे। उन्होंने तुरंत अपने भाई से कहकर मौसमी को घर छुड़वाया था।

बता दें, 70-80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मौसमी ने हिंदी सिनेमा के नामी अभिनेता धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया। इसमें ‘शहज़ादे’ और ‘मेरा कर्म मेरा धर्म’ मुख्य रुप से शामिल है।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने उस वक्त के ज्यादातर सुपरस्टार्स के साथ काम किया फिर चाहें वो राजेश खन्ना हों या फिर शशि कपूर।

mausami chatterjee

बंगाली फिल्मों से की थी शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसमी का जन्म कलकत्ता में हुआ था। वे शुरुआत से ही नृत्य और कला की तरफ आकर्षित थीं इसलिए उन्होंने नाटकों में भाग लेना छोटी उम्र से ही शुरु कर दिया था। जब वे बड़ी हुईं तो उन्होंने बंगाली फिल्मों की तरफ रुख किया।

16 साल की उम्र में मौसमी ने बंगाली फिल्म बालिका बधु से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बंगाली भाषा में कई फिल्में की और खूब नाम कमाया। साल 1972 में एक्ट्रेस ने अनुराग नामक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पलटकर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर अपनी पहचान स्थापित की।

mausami chatterjee

चुटकियों में कर लेती थीं ऐसे सीन्स

कहा जाता है कि मौसमी को इमोशनल सीन्स परफॉर्म करने में ज़रा भी मेहनत नहीं करनी पड़ती थी। वे बड़ी आसानी से इस तरह के सीन्स शूट कर लेती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस खुद को उस सीन में इतना ढाल लेती थीं कि उन्हें महसूस होने लगता था कि यह सब उन्हीं के साथ हो रहा है जिसकी वजह से वे बिना ग्लिसरीन के रोने लगती थीं।

गौरतलब है, अपने ज़माने की उम्दा एक्ट्रेस मौसमी अब कलकत्ता में अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह से दूरी बना ली है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here