हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से हर किसी के दिल में जगह स्थापित की है। आमिर को उनकी यूनीक स्टोरीज़ के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्में समाज को एक मैसेज देती नज़र आती हैं। यही वजह है कि अभिनेता की हर फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज़ होते ही पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देती है।
ऐसी ही एक फ़िल्म थी लगान जिसने सफलता के मामले में ऊंचा मुकाम बनाया था। फ़िल्म का हर चरित्र दर्शकों को आज भी याद है । ऐसा ही एक किरदार था ब्रिटेन की प्रिंसेस का जिसे निभाया था अभिनेत्री रसेल ने ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में आमिर खान की फिल्म लगान से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आमिर गांव वालों के साथ घिरे हुए हैं और उनके साथ ब्रिटेन की प्रिसेंस एलिजाबेथ रसल भी खड़ी नज़र आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रसेल के हाथ में एक क्रिकेट बॉल है जो वे आमिर और उनके साथियों को देती नज़र आ रही हैं।
बता दें, सोशल मीडिया के गलियारों में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान से जुड़ी तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, फोटो को देखकर लगान की याद आ गई। वहीं, दूसरे यूज़र ने लिखा, आमिर बेस्ट है।

रसेल को हो गई थी आमिर से मोहब्बत
मालूम हो, बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म लगान साल 2001 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। उनकी इस फिल्म ने देशवासियों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने का काम किया था। इस फिल्म में आमिर के अलावा ग्रेसी सिंह, सुहासिनी मुले, यशपाल शर्मा, दयाशंकर पांडे जैसे तमाम कलाकारों ने काम किया था।
इसके अलावा इस फिल्म में हॉलीवुड के एक्टर्स भी अहम भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म में रशेल शैली ने ब्रिटेन की प्रिंसेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रसेल को आमिर से प्यार हो गया था। उन्होंने जाते-जाते आमिर से अपनी मोहब्बत का इज़हार भी किया था लेकिन फिल्म में वे एक अनपढ़ की भूमिका निभा रहे थे जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया था

21 सालों बाद बदल गया रसेल का लुक
उधर्, दर्शकों को रसेल की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। यही वजह है कि सालों बाद भी लोग रसेल से जुड़ी कोई भी खबर मिस नहीं करते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर रसेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस फोटो में एक्ट्रेस पहले के मुकाबले और भी हसीन दिख रहीं थीं। इस तस्वीर में अभिनेत्री लॉलीपॉप खाते हुए दिख रही थीं।
इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के कई फैंस ने उनको डेडिकेटेड पेज भी बना रखे है जहां उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं

गौरतलब है, लगान फिल्म की यह एक्ट्रेस इन दिनों कहां है किसी को कोई जानकारी नहीं है। रसेल सोशल मीडिया से भी काफी दूरी बनाकर रखती हैं। लेकिन फैंस उन्हें मिस करते हैं। वे एक्ट्रेस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नज़र गड़ाए रहते है
उम्मीद करते है कि ये प्यारी सी अभिनेत्री रसेल फिर किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई दे ।