श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर चर्चा में रहती है। पलक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है । वे अक्सर अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ भी तस्वीरे शेयर करती रहती है ।
हाल ही में पलक एक बार फिर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ नजर आयी । बीते शनिवार दोनों अपने कई दोस्तो के साथ घूमते नजर आए जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया । दोनों उनके सवालों से बचते नजर आए । दोनों स्टार किड्स दोस्तो के साथ डिनर पर जाते दिखे । बाद में इस हैंगआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जहां फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों डेटिंग कर रहे है ।

बता दे कि दोनों पहले भी एक बार रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आए थे जहां उन्हें फोटोग्राफर्स ने घेर लिया था । जिसके बाद पलक तिवारी अपना चेहरा छिपाती नजर आयी थी । जिसके बाद खबरे आई कि वे इब्राहिम को डेट कर रही है । पलक के इस व्यवहार को लोगो ने काफी अजीब बताया था ।
हालांकि इस बार ऐसा नही हुआ और दोनों पैपराजी के सामने काफी कूल दिखे । वीडियो में उनसे एक लड़की खाना खिलाने के लिए बोल रही है । जब दोनों अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठ रहे थे तो लड़की उनकी खिड़की के सामने आकर खड़ी हो गयी और पैसे मांगने लगी ।
View this post on Instagram
इब्राहिम जहां वाइट शर्ट और कैजुअल पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे पलक वाइट टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में काफी कूल लग रही थी । उन्होंने ग्रे जैकेट पहना हुआ था ।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगो ने कमेंट में सवाल उठाये कि दोनों डेटिंग कर रहे है। कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया । हालांकि कुछ समय पहले पलक तिवारी ने बताया था कि वे दोनों सिर्फ दोस्त है और फ्रेंड्स के साथ बाहर गए थे ।जहां उन्हें पैपराजी ने घेर लिया था । सब अनुमान लगा रहे है इसमे कोई सच्चाई नही है । वहां हमारे कुछ अन्य दोस्त भी थे ।
बता दे कि पलक तिवारी श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है । श्वेता और राजा का तलाक हो चुका है । पलक अभी कुछ दिनों पहले अपने पिता राजा चौधरी से 13 साल बाद मिली थी ।