Tuesday, May 5, 2026

इस बड़े बॉलीवुड अभिनेता के कहने पर कंगना ने मुनव्वर को जितवाया लॉकअप शो, पायल ने किया

रियलिटी शो लॉकअप में कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी को विजेता बनाया गया है. मुनव्वर के विजयी होने से सबसे अधिक दुःख पायल रोहातगी को लगा है. पायल ने अब जाकर अपनी भड़ास निकाली है और कंगना को इंस्टाग्राम में अनफॉलो भी कर दिया है. यही नहीं पायल ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि कंगना रनौत ने सलमान खान के कहने पर मुनव्वर फारुकी को विजयी बनाया है.

बताया नौटंकी-

पायल ने शो को पूरी तरह से पीआर की नौटंकी बताया है. उन्होंने कहा कि’ पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, दुखद पीआर की नौटंकी…मुझे टारगेट बनाने के लिए बेरोजगार सेलिब्रिटीज का इस्तेमाल किया। मुद्दा यह है कि अगर वे ‘लॉकअप’ के आलसी विजेता को जानते हैं और उन्होंने ‘लॉकअप’ नाम का शो देखा है, तो उन्हें उन शब्द का अर्थ जानने की जरूरत है। कंगना और ए ग्रेड की कई हस्तियां जो शो पर मेहमान के रूप में आईं, उन्होंने मुझे यही कहा।

ईद पर सलमान से हुई मुलाकात-
कंगना पर आरोप लगाते हुए पायल ने कहा कि अर्पिता खान के घर हुई ईद की पार्टी में कंगना और सलमान की मुलाकात हुई थी. इस दौरान सलमान खान के कहने पर कंगना ने मुनव्वर को विजयी बनाया है. आपको बता दें की कंगना पर यह बहुत बड़ा आरोप है क्योंकि कंगना कई बार सलमान खान को भी निशाने में ले चुकी हैं.

 

मुनव्वर को लेकर ये कहा-

पायल ने मुनव्वर को लेकर भी कई सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ‘जो विनर बना उसकी वाइफ थी, एक बच्चा और एक गर्लफ्रेंड थी। बेरोजगार सिलेब्रिटीज को वह एकदम रियल लगा। जो विनर बना वो प्लेयर्स को परेशान  करता था। अगर यह फनी है तो मुझे उन सबके लिए दुख होता है। मैं कंगना रनौत को अनफॉलो कर रही हूं’.

आपको बता दें कि इस शो में टिक टॉक स्टार अंजलि अरोरा भी आईं थीं और मुनव्वर फारुकी से उनके रिश्ते को खूब दिखाया गया था. लोगों का कहना था की मुनव्वर और अंजलि दोनों एक दूसरे से इस शो के दौरान प्यार करने लगे थे और बाहर आकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में लगे हैं जबकि हाल फ़िलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है.

पायल ने सोशल मीडिया में जमकर अपनी भड़ास निकलते हुए कंगना को अनफॉलो कर दिया है. पायल रोहातगी खुद को इस शो का विनर मान रही थीं लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने ये पोस्ट लिखी।

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here