मुंबई:
लॉकअप शो में मुनव्वर फारुकी के जीतने के बाद लगता पायल रोहतगी ने कंगना पर एक के बाद एक कई हमले किए. दरअसल पायल खुद को इस शो का विनर मान रही थीं लेकिन शो के विजेता मुनव्वर फारुकी रहे और ऐसे में पायल रोहतगी कंगना के ऊपर अच्छी खासी नाराज हैं. उनका कहना है की कंगना ने जान बूझकर पायल को नहीं जितवाया।
अब पायल ने कंगना की फिल्म धाकड़ का मजाक बनाया है और कुछ ऐसा लिख दिया है जो कंगना को कतई पसंद नहीं आएगा।
ये बोलीं पायल-
कंगना की फिल्म धाकड़ ने कुछ ख़ास ओपनिंग नहीं की और लोगों ने अपना इंट्रेस्ट इस फिल्म को लेकर नहीं दिखाया। फिल्म की सुस्त ओपनिंग पर पायल ने कहा कि-‘ दुखद, सब कर्मों का फल है. जिसको 18 लाख वोट मिले, ना उसने फिल्म का प्रमोशन किया ना उसके वे नकली वोटर्स फिल्म देखने आए. सीता मां पर फिल्म बनाने वाली हैं और उसमें सीता मां का मजाक उड़ाने वाले को शायद रोल भी देंगी क्योंकि उसे अपनी ऑब्जेक्टिविटी दिखानी है समाज को.’
सलमान के कहने पर जितवाया शो-
शो हारने के बाद पायल ने कई सारे खुलासे किए हैं. पायल ने कहा कि कंगना रनौत ने सलमान खान के कहने पर मुनव्वर को लॉकअप शो जितवाया है. कंगना एक पार्टी में गईं थीं और यह पार्टी सलमान खान की बहन अर्पिता द्वारा होस्ट की गई थी.
पार्टी में सलमान खान और कंगना रनौत की मुलाकात हुई और तभी कंगना ने शो का विनर बदल दिया। कंगना ने कभी चाहा ही नहीं की पायल इस शो की विनर बनें। दरअसल पायल खुद को विनर मन रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

फैंस ने भी किया बॉयकॉट-
आपको बता दें की पायल के अलावा आजकल कंगना के फैंस भी उनसे कुछ नाराज चल रहे हैं. दरअसल धाकड़ की रिलीज से पहले कंगना के फैंस ने सोशल मीडिया में boycottdhakad का ट्रेंड चलाया था जिसके बाद फिल्म की काफी आलोचन हुई थी. फैंस का आरोप था की कंगना आज उन लोगों के साथ जा मिलीं जो सुशांत सिंह के गुनहगार हैं.

सलमान ने किया था प्रमोशन-
आपको बता दें कि कंगना की फिल्म धाकड़ का प्रमोशन सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में किया था जिसके बाद कंगना फैंस के निशाने पर आ गईं. लगातार सुशांत के फैंस भी कंगना को गलत बोल रहे हैं. खुद को बॉलीवुड में चल रही गंदगी के खिलाफ बताने वालीं कंगना आज खुद उसमें शामिल हो रहीं हैं. ऐसा कंगना के फैंस बोल रहे थे.
हालाँकि धाकड़ कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पा रही ऐसे में देखना है की कंगना रनौत का क्या रिएक्शन आता है. अभी पायल के बयान पर कंगना का कोई जवाब नहीं आया है.