सोशल मीडिया में आजकल जिसे देखो वो पंचायत-2 की बात करता नजर आ रहा है. पंचायत के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरा सीजन लाया गया और इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें सबसे अधिक सचिव जी और रिंकी के बीच चल रहे रोमांस को पसंद किया गया. अब दर्शकों को लगने लगा है की आगे क्या होगा। पंचायत का अगला सीजन आएगा की नहीं.तो इसकी जानकारी खुद सचिव जी यानी जीतेन्द्र कुमार उर्फ़ ओटीटी प्लेटफॉर्म का जीतू भइया ने दी है.
क्या बोले सचिव जी-
सचिव ने कहा कि’ पिछले सीजन की तुलना में इस सीजन में कुछ बातों पर सुधार किया गया है. दर्शकों को इसकी स्टोरी पसंद आएगी। पहले सीजन के दौरान लोग फ्री थे सबके पास घर पर बैठकर सीरीज देखने का खाली समय था. हमें लोगों का बहुत प्यार मिला तो उम्मीद है कि इस बार भी कुछ समय निकालेंगे. हम तो पंचायत के सीजन 3 की भी उम्मीद कर रहे हैं’. सचिव जी की भाषा से लग रहा है की पंचायत के अगले सीजन पर काम शुरू होने में कोई देरी नहीं है.
लोग कर रहे पसंद-
आपको बता दें की लोग इस सीजन को बहुत ही अधिक पसंद कर रहे हैं. शो खत्म होते-होते लोगों की आँखों से आंसू आने लगते हैं. वही यह सीरीज लोगों को खूब हंसाते हुए कभी इमोशनल तो कभी उदास कर देती है. ऐसे जब इसमें रिंकी यानी प्रधान मंजू देवी की बेटी का सीन आता है तो दर्शकों का मन ख़ुशी से भर जाता है और कोई इस सीन को बार-बार देखना चाहता है.
खूब पसंद आई प्रेम कहानी-
आपको बता दें कि रिंकी और सचिव जी की प्रेम कहानी लोगों को खूब पसंद आई. रिंकी का रोल करने वालीं सान्विका का तो मानो जैसे जीवन बदल गया हो. उनका कहना है की अचानक से मुझे लोगों के फोन आने लगे और बधाइयाँ मिलने लगी. सभी को मेरा काम पसंद आ रहा है.
सचिव जी और रिंकी के बीच चल रहे प्रेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है.

पंचायत में काम करने वाले हर एक एक्टर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चाहे बात उपप्रधान प्रह्लाद पांडेय की हो या फिर पंचायत सहायक विकास की हर कोई इस सिरीज में काम करने वाले हर एक एक्टर को बहुत अधिक पसंद कर रहा है. अब देखना ये है की तीसरे सीजन को जनता के बीच कब लाया जाता है क्योंकि लोगों को अब सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी के अगले पड़ाव का इंतजार है.