Saturday, April 18, 2026

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की माँ हैं उनसे भी ज्यादा खूबसूरत, देखें तस्वीरें

14 मई 1997 को जन्मी मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पूरे देश को गौरान्वित किया था। मानुषी हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। वे बारहवीं कक्षा में सीबीएसई की अंग्रेजी टॉपर रहीं थीं। इन दिनों वे अपनी बॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

मानुषी छिल्लर मां manushi chillar mother

मानुषी छिल्लर की माँ हैं डॉक्टर

जब मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तब वे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। वे अपनी जीत का श्रेय माँ को देती है। उनकी मां, डॉक्टर नीलम छिल्लर भी एक डॉक्टर हैं और आप उन्हें देखते ही समझ जाएंगे कि मानुषी इतनी खूबसूरत कैसे है। मानुषी की माँ किसी अभिनेत्री से कम नही लगती। वे बेहद फिट और सुंदर हैं। उनके पिता डॉक्टर मित्रा बसु छिल्लर, डीआरडीओ (Defence Research And Development Organisation) में वैज्ञानिक हैं।

Manushi chillar mother

सम्राट पृथ्वीराज से किया बॉलीवुड में पदार्पण

2017 में फेमिना मिस इंडिया टाइटल अपने नाम कर चुकी मानुषी यश राज प्रोडक्शन की फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज में फीमेल लीड के रूप में दिखाई देंगी। इस फ़िल्म में वे राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी। ट्रेलर और गाने में अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेद ने मानुषी की तारीफ करते हुए कहा कि पहली फ़िल्म के मुकाबले उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। वे कहते हैं कि कोई भी अभिनेत्री संयोगिता के किरदार में मानुषी से बेहतर नही लग सकती थी।

मानुषी छिल्लर

जब मानुषी से पूछा गया, किस प्रोफेशन को ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए?

मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए। तब उनका जवाब सहीं में लाजवाब था। वे कहतीं हैं वो अपने माँ के बेहद करीब हैं। उनकी मां से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है। माँ के प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी, प्यार और इज्जत मिलना चाहिए। उनके इस जवाब पर हर भारतीय को गर्व महसूस हुआ था।

जब अक्षय ने मानुषी से पहले मिस वर्ल्ड प्रियंका और मिस यूनिवर्स लारा को लिया था फ़िल्म में

अक्षय कुमार की फ़िल्म अंदाज़ 2003 में आई थी। इस फ़िल्म से लारा दत्ता ने फिल्मो में डेब्यू किया था। वहीं प्रियंका ‘अंदाज़’ से पहले एक तमिल फिल्म कर चुकी थी। ये उनकी पहली हिंदी फ़िल्म मानी जाती है। इसी वर्ष प्रियंका की ‘स्पाई’ फ़िल्म भी रिलीज हो चुकी थी। ये दोनों हिरोइंस सन 2000 की मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स थीं।

मानुषी भी अक्षय के साथ डेब्यू कर रहीं हैं और यश राज के कारण उन्हें लांच के लिए बहुत बढ़िया सहारा मिला। कई अभिनेत्रियाँ यश राज में काम करना चाहती हैं फिर भी उनको मौका नही मिल पाता। यश से लांच हुई अनुष्का और परिणीति आज कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहीं हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here