Saturday, April 18, 2026

रणबीर कपूर की इस हरकत से परेशान हो चुकी हैं रश्मिका, बोलीं-इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा नहीं करता’

रश्मिका मंदाना ने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया और अब वो जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं. अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रश्मिका अपनी बॉलीवुड फिल्म एनीमल की शूटिंग मनाली में कर रही हैं. रश्मिका आज के समय में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री हैं. ऐसे में उनका बॉलीवुड की फिल्मों में आना यहाँ के फैंस के लिए एक बड़ी बात है. रणबीर के साथ शूटिंग के दौरान रश्मिका को उनकी एक बात बहुत तंग करती है और इसका जिक्र रश्मिका ने किया है.

यह आदत करती है परेशान-
रणबीर कपूर के साथ अपने अनुभव को लेकर रश्मिका ने कहा कि -‘वह बहुत ही अधिक सहज हैं और उनके साथ काम करने को लेकर मैं नर्वस थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया. महज पांच मिनट में मैं उनके साथ सहज हो गई. बहुत ही जल्दी मैं उनके साथ घुल मिल गई. लेकिन मुझे उनकी एक आदत बहुत परेशान करती है. दरअसल इंडस्ट्री में रणबीर कपूर इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जो मुझे मैम कहते हैं और यह बात मुझे असहज करती है और उनकी यह बात मुझे परेशान भी करती है’

2023 में आएगी फिल्म-
आपको बता दें की रश्मिका और रणबीर कपूर की यह फिल्म 13 अगस्त 2023 को परदे पर आएगी। इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर बहुत ही अधिक उत्साहित हैं. इसके अलावा रश्मिका का यह बॉलीवुड में डेब्यू है इसलिए वो भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. एनिमल नामक इस फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर और रश्मिका मनाली पहुंचे तो हिमाचली अंदाज में टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस फिल्म में रश्मिका और रणबीर के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं.

पर्दे से बाहर हैं रणबीर-
आपको बता दें कि रणबीर कपूर लम्बे समय से फ़िल्मी परदे में नहीं दिखाई दिए हैं. उनकी आखिरी फिल्म संजू आई थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इसके बाद रणबीर कपूर की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. हालाँकि रणबीर की फैन फॉलोविंग में इस बात को लेकर कोई कमी नहीं आई है.

ब्रम्हास्त्र से हैं उम्मीदें-

अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र जल्द ही थिएटर में आने के लिए तैयार है. इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं. यह फिल्म कई सालों से बन रही है. हाल ही में इसका एक गाना आया था जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ और लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया है. अब देखना ये है की लोगों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है.

 

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here