बॉलीवुड की मशहूर अदाकार सोनम कपूर मां बनने जा रही हैं, एक्टेस ने बिज़नसमैन आनंद आहूजा से शदी की है. आप को बता दे सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्कसर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. तस्वीरों को देख कर यही लगता है कि एक्ट्रेस अपने प्रेगनेंसी को बहुत इंजॉय कर रही हैं.

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने इन दिनों को खूब इंजॉय कर रही हैं. सोनम कपूर की लंदन में बड़े ही शानदार तरीके से गोद भराई की गई जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. बता दें इस प्रोग्राम में सोनम के सभी करीबी लोग शामिल हुए थें और सभी के लिए गिफ्ट भी रखा गया था.

सोनम कपूर के साथ इस शख्स की तस्वीर देख लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक आदमी को लड़की के आउटफिट में देख लोग हैरान हैं. आप को बता दें ये फेमस म्यूजिशियन लियो कल्याण हैं जिन्हे उनके लुक के लिए ट्रोल्स का सामना करना पद रहा है. लियो कल्याण ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिये सेरेमनी में आए मेहमानों का खूब मनोरंजन किया.

तस्वीरें देख पता चलता है कि बहुत धूमधाम से सोनम का बेबी शॉवर हुआ. इस मौके पर एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं और चेहरे के मुस्कान को देकर लग रहा है, कि सोनम अपने आने वाले बच्चे को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं. फंक्शन में कई तरह के परफॉमेंस भी रखे गए थे जिसे वहां आये गेस्ट लोगों ने काफी इंजॉय किया.

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर सेरेमनी के सारे खूबसूरत पलों के तस्वीरों को शेयर किया है और साथ ही सारे मेहमानों के लिए नोट भी लिखा है रिया कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘बेहद खूबसूरत बेबी शॉवर’.

इन खूबसूरत तस्वीरों को देख सोनम कपूर के फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, फैंस इसे एक सपने के पूरे होने जैसा बता रहे है । सोनम कपूर का बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है