बॉलीवुड में अक्क्सर एक्ट्रेसेस के बीच तनातनी की खबरे आती रहती है. इंडिस्ट्री में कोल्ड वॉर का सिलसिला चलता रहता है. और कभी कभी ये कैट फाइट इतनी बड़ी हो जाती है कि अभिनेत्रियां सालों साल तक एक दूसरे से बात तक नहीं करती. एक ऐसा ही कोल्ड वॉर का किस्सा दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान के बीच का है, जिसे आज हम आप को बताने जा रहे है.

Pic source-social media
इसमें कोई दो राय नहीं कि दीपिका और करीना टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. बॉलीवुड में दोनों की एक अलग पहचान है, लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब दोनों एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करती थीं, दोनों के बीच का कोल्ड वॉर बॉलीवुड गॉसिप का कारण बना हुआ था. इनके बीच हुई इस तनातनी के पीछे की वजह जान सुन हैरान हो जायेंगे आप.

Pic source-social media
दरअसल इनके बीच के मनमुटाव का कारण 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म “रामलीला” थी. ये तो सभी जानते हैं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह ने एक साथ काम की किया था.

दरअसल करीना ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म में बनी लीला यानी की दीपिका पादुकोण को साइन किए जाने पर कुछ ऐसा कह दिया जो बात दीपिका को चुभ गई. करीना ने कहा था कि फिल्म रामलीला की पहली चॉइस दीपिका नहीं बल्कि वह खुद थीं. उन्होंने आगे कहा पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कहा था लेकिन बाद में उनका मूड चेंज हो गया. करीना ने यहां तक कह डाला कि वह इकलौती ऐसे एक्ट्रेस हैं जो कह सकती हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म दूसरी एक्ट्रेसेस की झोली में डाल दी. जब दीपिका ने फिल्म साइन कर ली थी तब करीना ने ये तंज कसा था.

Pic source-social media
करीना कपूर खान की ये बात दीपिका को बहुत बुरी लगी. और मौका मिलते ही दीपिका ने भी करीना के इन बयान पर पलट वार करते हुए करण जौहर के शो “कॉफी विद करण” में दीपक से जब पूछा गया कि करीना को अपने करियर के ऑप्शन में क्या करना चाहिए तो दीपिका ने करीना पर तंज कसते हुए उन्हें चैरिटी करनी चाहिए. इसी झगड़े की वजह से करीना कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद का करती थी , अक्सर अवॉर्ड फंक्शन में एक दूसरे को नजर अंदाज करते दिखती थीं. फिलहाल अब दोनों के रिश्ते बेहतर हैं.