Sunday, April 19, 2026

पर्दे पर अब रोमांस नहीं करेंगे शाहरुख़ खान, अपने रोमांटिक किरदारों को अब नहीं करते याद, एक्टर ने रोमांटिक फिल्मों से दूरी बनाने की बताई वजह

रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की रोमांटिक फिल्मों में उनके किरदारों के नाम को आज भी लोग याद करते हैं. लेकिन अब शाहरुख़ खान रोमांटिक फिल्मों में काम नहीं करेंगे ये बात खुद किंग खान ने कही है शाहरुख़ ने कहा कि रोमांटिक फिल्मों में काम करने की उम्र अब उनकी नहीं रही.

Pic source- social media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो चुकें हैं. इतने सालों में शाहरुख़ ने बॉलीवुड को ना जाने कितनी हिट फ़िल्में दी कड़ी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं. फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ इनके रोमांस को देख दर्शकों की धड़कने तेज़ हो जाती थीं. लेकिन अब किंग खान रोमांस से दूर एक्शन फिल्मों में दिलचस्पी दिखने लगे हैं.

Pic source-social media

 

बॉलीवुड में 30 साल पूरा होने के अवसर पर शाहरुख़ खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव सैशन किया, जिसमे उन्होंने अपने फैंस को उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए अपने फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए. जब उनसे एक फैन ने पूछा की आप अपने रोमांटिक किरदार को मिस करते हो? जवाब में शाहरुख़ ने कहा ”अब मैं रोमांटिक किरदार के लिए अब बूढ़ा हो चूका हु, मुझे याद भी नहीं मैंने पिछली बार कौन सी फिल्म में मैंने राहुल का किरदार निभाया था , और मैं रोमांटिक किरदारों को अब मिस नहीं करता, मुझे याद है एक फिल्म में कम उम्र की लड़की के साथ काम किया था जो बहुत ही अजीब था”. किंग खान ने बात जारी रखते हुए कहा मैंने राज और राहुल का किरदार निभाने में बहुत इंजॉय किया , इन्हीं किरदारों से मुझे लोग याद रखते हैं, मेरी लाइफ का अहम हिस्सा है ये किरदार, लेकिन अब मैं रोमांटिक फिल्मों के लिए बहुत बुड्ढा हो चूका हूं.”

शाहरुख़ ने आगे कहा ”जब मैं मुंबई आया था तो मैंने सोचा था 5 से 6 साल काम कर पाऊंगा ,सोचा था मीडिया में काम मिल जायेगा साथ में फिल्मों में भी काम कर लिया करूँगा. लेकिन आज मैं जिन बुलंदियों पर पंहुचा हूं वो सब मेरे फैंस और चाहने वालों की बदौलत है, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया मेरी बुरी फिल्मों को भी पसंद किया”.

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख़ खान बहुत जल्द ‘पठान’ फिल्म में एक्शन करते नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन इब्राहिम, दीपिका पादुकोण भी अहम् किरदार में नज़र आने वाले हैं. इसके आलावा शाहरुख़ ‘डंकी’ और साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘जवान’ में भी काम कर रहे हैं. इन फिल्मों से शाहरुख़ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं.

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here