बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आजकल अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. एक के बाद कई सारी फ़िल्में रणबीर की आ रही हैं. रणबीर अच्छा अभिनय करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने वो किस्सा बताया जब उन्होंने अपनी पहली कमाई माँ के चरणों में रख दी थी. इसके बाद उनकी माँ का रिएक्शन देखने लायक था.
कमाए थे महज इतने रुपये-
साल 1996 में ऋषि कपूर की एक फिल्म आई थी प्रेम ग्रन्थ। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भी अभिनय किया था. इसके बाद इसके लिए रणबीर को 250 रुपये मिले थे. रणबीर इस पैसे को लेकर अपने माँ के कमरे में गए और पैसे उनकी पैरों के पास रख दिए. इसके बाद नीतू कपूर बहुत भावुक हो गई थीं और वो रोने लगी थीं. रणबीर कपूर ने ये किस्सा अपनी फिल्म शमशेरा के लिए दिए गए एक इंटरव्यू में सुनाया था.

लम्बे समय से परदे से बाहर-
आपको बता दें की अभिनेता रणबीर कपूर लम्बे समय से फ़िल्मी परदे से बाहर चल रहे हैं. आखिरी बार उनकी फिल्म संजू परदे पर आई थी जिसके बाद वो लोगों के सामने परदे पर दिखाई नहीं दिए हैं.
आएगी ब्रम्हास्त्र –
हालाँकि अब रणबीर कपूर की दो बड़ी फ़िल्में लगातार आ रही हैं. इसमें पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ हैं और इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे सितारे भी हैं. इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर बहुत अधिक उत्साहित हैं. इस फिल्म को लम्बा समय लेकर बनाया गया है. हालाँकि फिल्म का ट्रेलर लांच होने के बाद रणबीर कपूर ट्रोल हो गए थे. रणबीर कपूर एक सीन में जूते पहनकर मंदिर में जाते दिखाई दिए थे जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शमशेरा का लांच हुआ ट्रेलर-
ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर की दूसरी फिल्म है शमशेरा। इस फिल्म में उनके साथ रंजय दत्त और वाणी कपूर हैं. इस फिल्म में रणबीर ने एक डकैत का रोल किया है. फिल्म को लेकर रणबीर कपूर बहुत अधिक चर्चा में हैं क्योंकि इसमें उनका लुक कुछ अलग ही है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लांच हुआ है. इसमें रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं. यह भी एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं. अब देखना ये है की आखिर शमशेरा और ब्रम्हास्त्र में रणबीर कपूर की कौन सी फिल्म अधिक चलती है क्योंकि दोनों की फिल्मों में रणबीर कपूर काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं.
