Wednesday, October 14, 2026

आखिर माधुरी दीक्षित ने क्यों कहा था कि “मैं ऐसे इंसान से कभी शादी नहीं करुंगी”, जब एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के बारे में कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड में धक धक गर्ल से मशहूर माधूरी दीक्षित की खूबसूरती के चर्चे 90 के दशक में बहुत थें, पर्दे पर उनकी एक मुस्कुराहट देख दर्शकों के दिलों की धड़कने तेज हो जाती थीं. वैसे तो माधुरी ने अपने समय के सभी बड़े एक्टर के साथ काम किया , लेकिन इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा अनिल कपूर के साथ हिट रही.  लोगों को माधुरी दिक्षित और अनिल कपूर की कैमिस्ट्री ज्यादा पसंद आती थी. ऑफ एयर और ऑन एयर दोनों की कैमिस्ट्री पसंद की जाती थी. लेकिन जब एक बार माधुरी से अनिल के साथ शादी करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक मिनट की देरी ना करते हुए कहा मैं अनिल कपूर जैसे किसी से भी शादी नही करूंगी.

Pic source-social media

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी सबसे हिट जोड़ी थी

90 के दशक की सबसे सुपरहिट जोड़ी  अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की थी. इनकी जोड़ी को देख दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर थम जाती थीं. माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की  जोड़ी सबसे पहले फिल्म “हिफाजत” में नजर आई. उसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की जिसमें  “बेटा”, “खेल”  “तेजाब” “परिंदा” जैसी कई फिल्में शामिल हैं. लेकिन इनकी सबसे ज्यादा हिट फिल्म तेजाब रही जिसके बाद माधूरी ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा.

Pic source-social media

 

“उनके जैसे किसी भी इंसान से शादी नहीं करुंगी” 

माधूरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ी थी, एक समय ऐसा भी था जब दोनों के अफेयर की चर्चे भी फिल्मी गलियारों में खूब थें. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक  33 साल पहले जब माधुरी से अनिल कपूर से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा “नहीं मैं उनके जैसे किसी भी इंसान से शादी नही करना चाहूंगी, वे बहुत  ही संवेदनशील हैं, मैं चाहती हूं मेरा लाइफ पार्टनर शांत स्वभाव का हो. जहां तक बात अनिल कपूर की है तो मैंने उनके साथ फिल्मों में काम किया है, इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं. मैं उनके साथ हमारे कथित अफेयर के बारे में मजाक भी कर सकती हूं.”

 

Pic source-social media

माधुरी ने अनिल से बना ली दूरियां 

खबरों की माने जब माधुरी और अनिल के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं, तभी एक दिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ फिल्म के सेट पर अनिल से मिलने आईं अनिल कपूर को अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताते देख माधुरी ने उसी दिन से अनिल से दूरियां बना ली, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि अफवाहों को और हवा मिले. एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था में नहीं चाहती मेरी किसी भी वजह से अनिल की फैमिली पर असर पड़े.

Pic source-social media

शादी के बाद US शिफ्ट हो गईं एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित का करियर जब पीक पर था, तब उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से गुपचुप शादी की थी.  शादी के बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. फिर साल 2011 में वो भारत वापस लौटीं और फिल्मों में भी कमबैक किया. बहुत जल्द “झलक दिखला जा सीजन 10”  में जज के तौर पर नजर आएंगी.

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here