बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने टैलेंट और खूबसूरती के बदौलत जो पहचान बनाई है वह वाकई में सराहनीय है। डिंपल गर्ल के नाम से फेमस हुई प्रीति जिंटा के बारे में आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं जो आपको हैरान कर देगा।
सबसे पहले तो बता दे कि प्रीति जिंटा ने मणिरत्नम के द्वारा निर्देशित किए गए फिल्म “दिल से” में 1998 में पहली बार काम करके बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और मनीषा कोइराला भी दिखे थे। तो आइए जानते हैं प्रीति जिंटा के वायरल हुए उस फोटो के बारे में जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है।

फिल्म “सोल्जर” में प्रीति जिंटा ने किया लीड रोल :
बता दें कि 1998 में फिल्म “सोल्जर” में प्रीति जिंटा ने पहली बार लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त हिट हुई थी। बॉबी देओल इस फिल्म के अपोजिट रोल में थे। इसके बाद प्रीति जिंटा ने अंतिम बार साल 2006 में फिल्म “कभी अलविदा ना कहना” में काम किया और इसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दी। इसके बाद साल 2013 में “इश्क इन पेरिस” फिल्म में प्रीति जिंटा दिखी थी। शायद आपको पता होगा कि इस फिल्म की निर्माता भी वही थी।

पंजाब किंग्स के को-ऑनर के पद पर रहीं प्रीति :
फिल्म “भैयाजी सुपरहिट” में साल 2018 में प्रीति जिंटा दिखाई दी थी लेकिन जैसा कि हमने बताया प्रीति जिंटा से जुड़ी ऐसी जानकारी, जो आपको चौंका देगी वह यह है कि प्रीति जिंटा का लुक आज पूरी तरह से बदल चुका है। उनकी शुरुआत की तस्वीरों और आज की तस्वीरों को देखें तो ये पहले से बिल्कुल अलग और चौका देने वाली है। प्रीति जिंटा की क्रिकेट में अच्छी दिलचस्पी रहने के कारण उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स के को-ऑनर का पद भी संभाला।

प्रीति जिंटा के वायरल फोटो का सच :
हाल ही में प्रीति जिंटा की एक तस्वीर को वायरल हो रही है जिसमें वह सोनाली बेंद्रे और सुजैन खान के साथ-साथ ऋतिक रोशन, अर्सलान गोनी और पति के साथ दिखी थीं। उनके इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि इतने सालों बाद भी प्रीति जिंटा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। बात करें प्रीति जिंटा के मैरिज लाइफ की तो बता दें उन्होंने अपने से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से शादी की, जो उनके विदेशी बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। उन्होंने 2016 में गुपचुप शादी रचाई थी, जिसकी खबर बाद में मिली थी।