Saturday, May 2, 2026

साड़ी पहन देसी लुक में दिशा पटानी ने हॉटनेस की सारी हदें की पार, दिशा को साड़ी में देख फैंस के उड़े होश,फैंस बोले सेक्सी गर्ल

खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अपने नए नए लुक में फोटो शूट को लेकर चर्चा में हैं, दिशा जब भी कैमरे पर आती हैं तो अपने लुक और कातिलाना अंदाज से मानों सोशल मीडिया पर लगा देती हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिसे देख लोगों की दिल की धड़कने तेज हो गई.

Pic source -instagram

 

दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “एक विलन रिटर्न” को लेकर बिजी हैं, लेकिन इसके बीच भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती है.  एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.  जिसमें वे साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस लग रही हैं.  तस्वीरों में आप देख सकते हैं दिशा ने पिंक कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई है जिसपर सीक्वेंस वर्क है.

Pic source -instagram

दिशा ने अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए बालों को खुला रखा हैं. वहीं सिल्वर एंब्रॉयडरी बस्टियर ब्लाउस के साथ साड़ी को मैच किया गया है. जो बहुत ही क्लासी लुक दे रहा है. जबकि मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ आंखों में काजल और लाइनर लगा रखा है पिंक कलर की साड़ी को सिल्वर ईयररिंग से मैच किया है. वहीं हाथों में रिंग और ब्रेसलेट बहुत अच्छा लुक दे रहा है. अपने आप को सेक्सी लुक देने में एक्ट्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ा. हल्का न्यूड मेकअप के साथ दिशा कहर ढा रही हैं.

Pic source -instagram

दिशा का सिजलिंग और हॉट लुक देख फैंस अपना दिल हार बैठे. फैंस को दिशा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है. यहां तक कि दिशा का ये देसी लुक टाइगर श्रॉफ की मम्मी को भी बेहद पसंद आया.  दिशा के फैंस उनके इस लुक की सराहना करते हुए कमेंट कर रहे हैं  एक यूजर्स ने लिखा “भाभी है तुम सबकी”. दूसरे यूजर्स ने लिखा “सेक्सी गर्ल इन देसी स्टाइल”.

Pic source- Instagram

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिशा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलन रिटर्न के प्रोमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आयेंगी.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here