मध्य प्रदेश के मुरैना से आई एक विचलित कर देने वाली वीडियो ने पूरे तंत्र की पोल खोल दी है। इस वीडियो में एक 8 साल का मासूम अपने छोटे भाई के शव को गोद मे लेकर बैठा है। छोटा भाई जिसकी उम्र बस 2 साल है और वो बीमारी के कारण चल बसा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
शव पर लगातार मक्खियां बैठ रही हैं और भाई उड़ा रहा है, वही गरीबी से त्रस्त पिता पैसे न होने के चलते एंबुलेंस का जुगाड़ करने के लिए इधर-उधर भाग रहा है।
विचलित कर देने वाली ये तस्वीर मध्यप्रदेश के मुरैना से है जहां एक मासूम की मौत के बाद उसके पिता को एम्बुलेंस नही मिली, प्राइवेट वाले ने डेढ़ हजार मांगे जो उसके पास नही थे । सस्ती एम्बुलेंस को ढूंढने पिता गया तो 8 साल का बड़ा बेटा अपने भाई को गोद मे लेकर बैठा रहा । #शर्मनाक pic.twitter.com/tSAM8IHJA8
— Sunil Nagar (@IamSunilNagar) July 10, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मध्य प्रदेश के मुरैना से है,जिसे देखकर गरीबी के कारण बेबस आम आदमी की लाचारी दिखती है । जिससे पता चलता है कि अगर पैसा नही है तो शव भी सर पर रखकर ले जाना पड़ेगा ।
जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति के छोटे बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गयी । मासूम का नाम राजा था और वह 2 साल का था । गोद मे शव लिए बैठा गुलशन है उसकी उम्र 8 साल है। बच्चा अपने पिता के साथ अस्पताल आया था जहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। जिसके बाद वह राजा के शव को नेहरु पार्क के सामने गोद मे लेकर घंटो बैठा रहा।
बच्चे के पिता ने एंबुलेंस की बात की थी पर एम्बुलेंस वाले ने डेढ़ हजार रुपये मांगे। उसके पास इतने रुपये नही थे जिसके बाद उसने अस्पताल से मदद मांगी । वहां से मना कर दिया गया । फिर वह बाहर सस्ती एम्बुलेंस ढूंढने गया तब तक 8 साल का बच्चा शव को गोद मे बैठा रहा जिसकी वीडियो वायरल हो गयी ।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस से घर पहुँचाया