अभिनेत्री सोनम कपूर आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अपने बयानों और लुक्स को लेकर हमेशा से ही सोनम सोशल मीडिया में ट्रेन्ड होती रहती हैं. लेकिन आजकल वप अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अस्पताल के बेड में लेते हुए सोनम कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई है. इस बात से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं की सोनम माँ बन गई हैं.
वायरल हुई तस्वीर-
इस वायरल तस्वीर में सोनम कपूर अस्पताल में लेती हुई हैं. उनके साथ एक छोटा सा बच्चा है. एक न्यूबॉर्न बेबी है. यह बेबी काफी क्यूट लग रहा है और सोनम ने बेबी को अपने सीने से लगा रखा है. सोनम कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. फैंस का कहना है की सोनम कपूर माँ बन गई हैं और लोग लगातार इस बारे में हर एक अपडेट जानना चाहते हैं.

क्या है सच्चाई-
आपको बता दें की यह तस्वीर सही नहीं है. एडिट करके इसे बनाया गया है. सोनम के माँ बनने में अभी वक्त है. वो इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. सोनम की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फोटोशूट करवाया था जो काफी वायरल भी हुआ था. सोनम कपूर आजकल अपने बच्चे पर ध्यान दे रही हैं और लगातार अपनी सेहत पर भी उनका फोकस है.

हमेशा चर्चा में रहती हैं सोनम-
कम फ़िल्में करने के बाद भी सोनम कपूर हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री हैं. सोनम सोशल मीडिया में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. कई सारे सामाजिक मुद्दों पर वो कुछ न कुछ बोलती ही रहती हैं. इससे ट्रोल्स उन्हें घेर लेते हैं. लेकिन बिना डरे सोनम ट्रोल्स को जवाब देती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं.

डिलीवरी में अभी वक्त-
आपको बता दें की सोनम कपूर ने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और इस हिसाब से सोनम की डिलीवरी में अभी वक्त है. वायरल हो रही तस्वीर सही नहीं है और इसे एडिट करके बनाया गया है. सोनम कपूर के चाहने वालों ने ऐसा किया होगा जिसे देखने के बाद लग रहा है की फैंस उनके बेबी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम लम्बे समय से परदे से बाहर हैं. डिलीवरी के बाद वो फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग करने वाली हैं.