अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने कुछ महीने पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ दी थी, जिसके बाद से फैंस उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं। सोनम कपूर और उनके पति ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज़ को शेयर करते हुए लिखा कि वे दोनों बेसब्री से आने वाले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। प्रेगनेंसी के कारण ही सोनम कपूर कुछ दिनों से लाइमलाइट से काफी दूर हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सोनम कपूर तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ अस्पताल में दिख रही हैं। यदि आपको भी सोनम कपूर के इन वायरल तस्वीरों का सच पता नहीं है तो आइए जानते हैं इन तस्वीरों का असली सच्चाई।
पीसीओएस बीमारी से ग्रसित थीं सोनम कपूर
काफी कम लोगों को इस बारे में पता है कि सोनम कपूर एक ऐसी बीमारी से जूझ चुकी हैं, जिसमें कंसीव करना काफी खतरनाक होता है। बता दें कि 36 साल की सोनम कपूर पीसीओएस बीमारी झेल चुकी हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें कंसीव करने में काफी दिक्कत होती है। सोनम कपूर ने खुद बताया था कि इस बीमारी को ठीक करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गायनाकोलॉजिस्ट के कई टिप्स फॉलो किए और कंसीव कर पाई।
यूट्यूब चैनल से वायरल हुई तस्वीर
पिछले काफी लंबे समय से सोनम कपूर अपने पति के साथ विदेश में रह रही थीं लेकिन प्रेगनेंसी के बाद उनकी डिलीवरी के डेट जैसे ही नजदीक आई, वह अपने पति के साथ भारत लौट आईं।

दरअसल जब से सोनम कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनिल कपूर को लोग नाना बनने की काफी बधाइयां दे रहे हैं लेकिन यह सरासर अफवाह है। सोनम कपूर की यह तस्वीर यूट्यूब के ही किसी चैनल से वायरल हुए हैं। जैसा कि हमने बताया अफवाह होने के कारण यह खबर पूरी तरह से झूठ है कि सोनम कपूर मां बन चुकी हैं। बता दें कि अब तक उन्होंने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है।
सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करेंगी गुड न्यूज़
बात करें इन तस्वीरों की तो आप ने भी सोनम कपूर को बच्चे के साथ तस्वीर में जरूर देखा होगा लेकिन यह सिर्फ एडिटिंग है और कुछ नहीं। दरअसल किसी सीरियल या फिल्म के सीन को लेकर उसमें चेहरे का उलट फेर कर उसे एडिट कर दिया गया है और सोनम कपूर का चेहरा देकर अफवाह फैलाया जा रहा है।
One word – obsessed.
Another word – magical.#SonamKapoor, ladies and gentlemen. pic.twitter.com/GegfAxc7wh— Filmfare (@filmfare) June 8, 2022
जैसा कि सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया, ठीक वैसे ही बच्चे के जन्म के बाद भी वह इस गुड न्यूज़ को अपने फैंस के साथ अपने अकाउंट के जरिए ही साझा करेंगी।