Friday, May 15, 2026

माँ बनने के बाद आलिया फिल्मों में काम करेंगी की नहीं, रणबीर ने कहा-‘मैं नहीं चाहता की वो माँ बनने के बाद काम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. रणबीर और आलिया आजकल जहाँ भी जा रहे हैं उनसे इसी बात की चर्चा की जा रही है. वैसे भी पेरेंट्स बनने की ख़ुशी इन दोनों के आँखों में झलक रही है. आलिया अपना हॉलीवुड प्रोजेक्ट पूरा करके इंडिया वापिस आ चुकी हैं. अब वो आराम करेंगी लेकिन माँ बनने के बाद वो काम करेंगी या नहीं इस पर रणबीर ने अपना क्लियर व्यू दे दिया है.

ये बोले रणबीर-
अभिनेता रणबीर कपूर से जब पूछा गया की माँ बनने के बाद आलिया काम करेंगी की नहीं इस पर रणबीर ने अपना व्यू दिया है. रणबीर ने कहा की मैं बिलकुल नहीं चाहता हूँ की माँ बनने के बाद वो अपने सपनों को त्याग दे. हम एक साथ मिलकर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं की कैसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज किया जा सकता है. आलिया एक बड़ी स्टार है और बहुत बिजी रहती है इसलिए वो माँ बनने के बाद भी अपने सपनों के लिए काम करती रहे.

pic-social media

जिम्मेदारियों को लेकर कर रहे हैं बात-
रणबीर ने कहा की आजकल मैं और आलिया अक्सर इस बारे में बात करते रहते हैं की पेरेंट्स बनने के बाद कैसे सब मैनेज होगा। दरअसल हम ऐसी जनरेशन में पैदा हुए हैं जहाँ पर हमारे पिता हमेशा व्यस्त रहते थे और माँ ने ही हमें पालकर बड़ा किया है. ऐसे में मैं चाहता हूँ की बच्चे को हम दोनों बराबर समय दें और केवल आलिया के हिस्से जिम्मेदारियां न आएं. हम अपनी माँ के करीब रहे लेकिन आने वाली जनरेशन के लिए हम थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं.

बना रहे हैं प्लान-
रणबीर ने कहा की मैं और आलिया अक्सर बात करते हैं की सब कैसे होगा, हम कैसे ये सब मैनेज करेंगे और किस तरह से चीजों को सरल किया जाएगा। हम फोन पर या साथ में होते हैं तो इस बारे में बात करते हैं. वैसे हम दोनों इन बातों की रिहर्सल कर रहे थे क्योंकि मुझे पता था की फिल्म प्रमोशन के दौरान मुझे पेरेंटिंग से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाएंगे।

pic-social media

प्रमोशन में हैं व्यस्त-
आपको बता दें की रणबीर कपूर आजकल अपनी आगामी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर हैं. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और सौरभ शुक्ल भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने एक डकैत का रोल किया है. इस फिल्म के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here