Friday, April 17, 2026

आलिया भट्ट के बाद कटरीना कैफ देने जा रही हैं गुड न्यूज, अपने जन्मदिन के मौके पर कर सकती हैं अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट !

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक गुड न्यूज़ सुनाई दे रही है. जी हां जल्द ही सोनम कपूर बच्चें को जन्म देने वाली हैं, उसके बाद खबर आई आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की.  अब खबर आ रही ही कि कटरीना कैफ भी प्रेग्नेंट हैं.

Pic source -instagram

आलिया के बाद कटरीना देंगी गुड न्यूज़ 

सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने वाली कटरीना काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आ रहीं हैं. और ना ही कहीं स्पॉट हो रही हैं.  फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कटरीना हैं कहां, क्यों नहीं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव दिखाई देती हैं. कहीं बॉलीवुड की कैट भी तो नहीं गुड न्यूज देने वाली हैं.

Pic source -instagram

आखिर क्यों लाइमलाइट से दूर हैं कटरीना?

दरअसल ऐसा पहली बार हुआ है जब कटरीना लंबे टाइम से सोशल मीडिया से नदारत हुई हों. एक्ट्रेस की कोई खबर नहीं मिलने की वजह से फैंस ये कयास लगाने लगे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं. सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं. और जल्दी ही एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी की बात शेयर करेगी. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,  जब कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस ने कयास लगाए हों. इससे पहले भी फैंस ने कटरीना के प्रेग्नेंट होने की बात कही थी. लेकिन इस बार उनकी बातों में कहीं ना कहीं सच्चाई नजर आ रही हैं क्योंकि काफी लंबे वक्त से कटरीना की एक झलक नहीं दिखाई दी है.

Pic source -instagram

बर्थडे पर देंगी गुड न्यूज 

आप को बता दें कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कटरीना अपने बर्थडे पर अपने फैंस को ये गुड न्यूज देंगी. फिलहाल इन कयासों पर अभी यकीन नहीं करना चाहिए जब तक कटरीना खुद ना इस बात को कंफर्म ना करे,. जब से आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है तब से फैंस इस इंतजार में हैं कि दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ भी गुड न्यूज देंगी.

पिछली बार करण जौहर की पार्टी में आईं थीं नजर 

गौरतलब है कि कटरीना करण जौहर के बर्थडे पार्टी के बाद से नजर नहीं आ रही हैं. मीडिया लाइव चैट शो में फैंस ने जब कटरीना के गायब होने की बात पूछी तो उनकी टीम की तरफ से अब तक  स्पष्ट तौर पर  कोई बयान नहीं आया है. आखिर क्यों कटरीना लाइमलाइट से दूर हो गईं हैं इस बात का खुलासा जल्द ही होगा क्योंकि ऐसी बातें छुपाए नहीं  छुपती.

Pic source -instagram

वर्कफ्रंट  की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ “टाइगर 3” में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म “फोन भूत” और “मेरी क्रिसमस” जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here