Monday, May 4, 2026

कंगना की फिल्म इमरजेंसी का टीजर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस ने इंदिरा गांधी बन सभी को कर दिया हैरान, कंगना को देख फैंस बोले ये कंगना हैं

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर अपने एक नए किरदार के साथ दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए तैयार हैं. इस बार कंगना इंदिरा गांधी बन सभी को हैरान कर दिया. जी हां कंगना ने अपने करियर में कई दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन इस बार कंगना बहुत ही चैलेंजिंग किरदार के की तैयारी में जुटी हुई है.  कंगना के फिल्म का नाम “इमरजेंसी” है जिसकी शूटिंग कंगना ने शुरू कर दी हैं. कंगना ने फिल्म से अपना एक लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आप  कंगना को इंदिरा गांधी के लुक में देख हैरान हो जाएंगे.

Pic source -instagram

इंदिरा गांधी बन सभी को कर दिया शॉक 

कंगना की पिछली फिल्म “धाकड़” बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रोल किय.  इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. फिल्म का एक टीजर रिवील किया गया है, जिसमे कंगना का इंदिरा गांधी वाला लुक सच में चौका देने वाला है. इस इस टीजर में एक्ट्रेस को इंदिरा गांधी के लुक में  देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है, छोटे और सफ़ेद बाल , चेहरे पर हल्की  झुर्रियां और साड़ी पहने कंगना जब  अमेरिका के राष्ट्रपति को संदेश देने के लिए कहते हुए बोलती हैं, ‘मुझे मेरे दफ्तर में मैडम नहीं सर बोलते हैं’. उस वक़्त उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. एक्ट्रेस की आवाज उनके लुक हर एक चीज पर बारीकी से काम किया गया है.

कंगना को पहचान पाना है मुश्किल 

कंगना इमरजेंसी फिल्म में देश की सबसे पावरफुल महिला रहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिर गांधी का किरदार निभा रहीं है. फिल्म का टीज़र देखने के बाद कहना ही पड़ेगा कि कंगना ने इंदिर गांधी के रोल को क्या बखूबी के साथ पकड़ा है. लुक की बात करें तो कंगना का मेकअप आर्टिस्ट की जीतनी तारीफ की जाये कम होगी, क्योंकि एक्ट्रेस को हूबहू इंदिरा गांधी जैसा दिखाने में उसकी मेहनत साफ़ दिख रही है. और सच में कंगना इंदिरा गांधी की टू कॉपी लग रहीं हैं.  कंगना का ये लुक सच में शॉक कर देने वाला है.

जय ललिता बन सभी को किया सरप्राइज

इससे पहले एक्ट्रेस ने फिल्म थलाईवी में जय ललिता का किरदार अदा कर अपने फैंस को चौका कर दिया था, हालाँकि फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया , लेकिन फिल्म में कंगना को जय ललिता के किरदार और अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था. कंगना उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो अपने आप को किसी भी किरदार में ढालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं. कंगना को इंदिरा गांधी के लुक में लोग काफी पसंद कर रहे हैं, सभी लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

फिल्म के प्रोडक्शन और डायरेक्शन की कमान कंगना के हाथों में 

इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर भी अहम् किरदार में हैं. फिल्म की प्रड्यूसर और डायरेक्टर कंगना ही हैं. फिल्म के टीजर ने तो सभी का दिल जीत लिया है. ये फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी। टीजर देखने के बाद अब कंगना के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here