आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने बीते रात बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में होने की खबर डाली थी. इस खबर से सोशल मीडिया में एक चर्चा का विषय बन गया था. ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा था की वो सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में हैं. अब 21 घंटे बाद सुष्मिता सेन ने इस मामले चुप्पी तोड़ी है और ललित मोदी द्वारा किए जा रहे दावों का जवाब दिया है.
क्या बोलीं सुष्मिता-
ललित मोदी के द्वारा रिश्ते को लेकर किए जा रहे दावों के बीच सुष्मिता ने आखिरकार इसका जवाब दे ही दिया है. अपनी बेटियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि – मैं एक खुश जगह पर हूं. न ही शादी हुई है न कोई अंगूठी। बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !” सुष्मिता ने आगे लिखा, “पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं…अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद. और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए वैसे भी ‘आपका इससे कोई लेना देना नहीं है’. मैं आप लोगों से प्यार करतीं हूं.”
ललित मोदी ने किया था दावा-
आपको बता दें की आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने कल शाम एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था की वो सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं. यह ट्वीट आते ही लोग तरह तरह के रिएक्शन देने लगे थे. ललित ने कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें सुष्मिता उनके साथ नजर आ रही थीं. अब सुष्मिता का बयान आने के बाद ललित मोदी का मजाक सोशल मीडिया में उड़ना शुरू हो गया है. ललित ने सुष्मिता को अपना पार्टनर इन क्राइम बताया था.
भाई को नहीं जानकारी-
आपको बता दें की सुष्मिता सेन के भाई राजीव को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब उनसे इस बारे में पुछा गया था तो उन्होंने कहा की ‘मैं सुखद आश्चर्यचकित हूँ. कुछ भी कहने से पहले मैं अपनी बहन से बात करना चाहता हूँ. बिना उनकी पुष्टि के मैं कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता हूँ. सुष्मिता सेन के भाई की बातों से लग रहा था की ललित मोदी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है.

सुष्मिता के साथ रिलेशन की न्यूज़ आने के बाद ललित मोदी को लेकर सोशल मीडिया में बहुत कुछ लिखा जा रहा था. इसके अलावा लोग सुष्मिता सेन के जवाब का इंतजार कर रहे थे.