Saturday, April 18, 2026

देवर के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आईं कैटरीना काफी, साथ में बिताया ये खास दिन

अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन सोशल मीडिया में वो तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में कैटरीना ने मालदीव में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. इस मौके की तस्वीरें कैटरीना ने शेयर की जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुईं।

जन्मदिन का था मौका-
आपको बता दें की कैटरीना कैफ अपना जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंची थीं इस ख़ास मौके पर उनके देवर सनी कौशल उनके साथ दिखाई दिए. बीच के किनारे कैटरीना कैफ ने दोस्तों और अपने देवर के साथ खूब मस्ती की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुईं। कैटरीना काफी हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं और दोस्तों के साथ हंसती हुई नजर आ रही है.

pic source- kaitrina kafi instagram

साथ में दिखे सनी-
कैटरीना ने जो तस्वीरें अपडेट की हैं उनमें उनके देवर भी साथ दिए. अपने दोस्तों के साथ-साथ देवर को भी इस खास मौके पर कैटरीना ने साथ में लिया।

pic source- kaitrina kafi instagram

कैटरीना ने 16 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया और बीच के किनारे खूब मस्ती की. अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती में मूड में दिखाई देने वाली कैटरीना ख़ुशी का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं. अपने व्यस्त शैड्यूल के बीच कैटरीना ने समय निकालते हुए बीच में जमकर मस्ती की और दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय किया।

pic source- kaitrina kafi instagram

नहीं दिखे विकी-
जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर कैटरीना के साथ उनके पति और अभिनेता विकी कौशल नहीं दिखाई दिए. कई लोगों ने कमेंट भी किया की विकी कहाँ हैं. हालाँकि विकी कहीं और व्यस्त थे लेकिन उन्होंने इस खास मौके पर अपनी पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बधाई दी. विकी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- बार-बार दिन ये आए…बार गए…हैप्पी बर्थडे माय लव. विकी की ये पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई. इसके साथ उन्होंने कैटरीना की एक खूबसूरत तस्वीर भी लगाईं।

फोन भूत की तैयारी-
आपको बता दें की आजकल कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ गली बॉय फेम सिद्धार्थ चतुर्वेदी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं. फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है और यह 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर कैटरीना समेत पूरी गैंग खासी उत्साहित है और शूटिंग के दौरान वो लोग सेट में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें की कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं. इसमें कैटरीना एक्शन करती नजर आएंगी।

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here