Friday, April 17, 2026

तस्वीर में दिख रही छोटी बच्ची है बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार, आप भी हैं उसके फैन लेकिन पहचान नहीं पाएंगे

इस तस्वीर में आपको जो छोटी बच्ची दिखाई दे रही है उसके चेहरे से आप अंदाजा लगा सकते हैं क्या कि वो कौन हैं? हो सकता है आप न समझ पाए लेकिन आज वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार है. एक ऐसी अभिनेत्री जिसके एक इशारे पर करोड़ों दिल धड़कने लगते हैं. वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी है और उसकी एक्टिंग का लोहा आज पूरा देश मानता है. सुंदरता ऐसी की देखते रो. ऐसा नहीं है की आप उन्हें पहचानते नहीं बस इस तस्वीर में नहीं पहचान पा रहे हैं. तो आइए हम आपको बता देता हैं की वो कौन हैं.

ये है वो अदाकारा-
तस्वीर में दिखाई दे रही क्यूट सी बच्ची रेखा है. अब आप दोबारा तस्वीर देखकर पहचानने की कोशिश कर रहे होंगे। अरे चीटिंग मत करिए अब तो हमने बता दिया आपको। ये बच्ची रेखा हैं जो बॉलीवुड की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं. आप भी उनके फैन होंगे। तस्वीर में दिखाई दे रही ये महिला रेखा की माँ हैं जो एक्टर थीं. आज 67 वर्ष की उम्र में भी रेखा जितनी हॉट और खूबसूरत लगती हैं शायद ही उनके समय की कोई अदाकारा ऐसी दिखती होगी।

rekha

एक्टर नहीं बनना चाहती थीं रेखा-
एक्टिंग की दुनिया में झंडे में गाड़ने वाली रेखा कभी इस फील्ड में आना ही नहीं चाहती थीं. ये बात रेखा ने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी. रेखा ने कहा था कि-‘मुझे मेरी मर्जी के खिलाफ अभिनेत्री बनाया गया था. मैं कभी भी इस लाइन में आना ही नहीं चाहती थी. सेट पर नहीं जाती थी तो मेरा भाई मुझे बुरी तरह से पीटा करता था. मुझे यह लाइन पसंद ही नहीं थी.

rekha old

नौवीं में रुकी पढ़ाई-

रेखा ने बताया कि कक्षा नौवीं में ही उनकी पढ़ाई रोक दी गई. उनकी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. मैं नहीं जानती थी की मेरी माँ के पास कितना कर्ज था. लगातार घर की हालत बिगड़ रही थी और माहौल खराब हो रहा था. मुझे मजबूरन काम पर जाना शुरू करना पड़ा. मेरी माँ भी एक्टर थीं लेकिन जब मैं 13 वर्ष की थी तो मुझे काम मिलना बंद हो गया था.

rekha amitabh

दी कई सुपरहिट फ़िल्में-
बॉलीवुड में आने के बाद रेखा ने सफलता के झंडे गाड़ दिए. एक के बाद कई सारी हिट फ़िल्में दी और उनके डांस मूव्स तो मानो जैसे हर किसी के मन में बस गए. अपने समय के सभी बड़े स्टार्स के साथ रेखा ने काम किया था. इन आँखों की मस्ती में रेखा का डांस आज भी याद किया जाता है.

rekha
Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here