Tuesday, May 5, 2026

डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पहनी इतनी ऊंची हील्स की लोगों ने उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कह दी ये….

किसी भी वीमेन के लिए माँ बनना इस दुनिया की सबसे  बड़ी ख़ुशी होती है. क्योंकि जो खुशी वीमेन को बच्चे को पाकर होती है. वो ख़ुशी उसे दूसरी किसी चीज से नहीं मिल सकती. ऐसे ही रणवीर कपूर की दुल्हनियां आलिया भट्ट भी इस अच्छे फेज को महसूस कर पा रही है. रणवीर और आलिया को शादी किये अभी 2 ही महीने हुए है. जिसमें हाल ही आलिया ने अपने फैन्स को ये खुश खबरी दे दी है कि जल्द हीरणवीर पापा और वो माँ बनने वाली है. इस बात से सब शोक्ड जरुर हुए थे.

अपनी प्रेगनेंसी के साथ आलिया अपने काम को लेकर कोई कोम्प्रोमाइज नहीं कर रही. हाल में ही में उन्होंने हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ में काम कर डेब्यू कर लिया है. साथ ही साथ अपनी आगामी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में खुद प्रोडूसर रहकर फिलहाल वो इस फिल्म को प्रोमोट करने में व्यस्त है.

आलिया अपने प्रेगनेंसी फेज को अच्छे से एन्जॉय करती भी नजर आ रही है. जहाँ वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते  दिख जाती है. हाल ही में आलिया ‘डार्लिंग्स’ टीम के साथ स्पॉट की गयी थी. जिसमें वो ब्लैक ब्लेजर और टॉप के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखी है. इस दौरान उनके चेहरे की खुशी और प्रेगनेंसी को लेकर उत्साह दोनों भरपूर थे.

आलिया को 29 जुलाई को मुम्बई में देखा गया था. जहाँ वो अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन इवेंट के लिए नजर आई थी. वैसे तो आलिया भट्ट हमेशा से ही खुबसुरत लगती ही है. लेकिन प्रेगनेंसी ग्लो ने आलिया भट्ट के लुक में चार चाँद लगा दिए है. खबरों के मुताबिक वो रणवीर के ब्लेजर पहनकर आई थी. जिसमें वो बहुत अच्छी लग रही है.

एक तरह लोग उनके लुक और प्रेगनेंसी को लेकर बात कर रहे है. वही कुछ लोगों ने आलिया के ऑउटफिट को देखते हुए उनकी प्रेगनेंसी को लेकर चिंता दिखाई है. दरअसल फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान वो हाई हिल्स पहनी नजर आई. जिसे देखकर लोगों ने उन्हें हिल्स न पहनने की सलाह दी है. लोग सोशल मीडिया पर चल रही उनकी विडियो पर कमेंट्स किये है.

यह भी पढ़े : तस्वीर में दिख रही छोटी बच्ची है बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार, आप भी हैं उसके फैन लेकिन पहचान नहीं पाएंगे

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here