Sunday, April 19, 2026

रैप वॉक के दौरान रणवीर ने छुए मां के पैर, तो यूजर्स ने न्यूड फोटोशूट को लेकर कर दिया….

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर गॉसिप का मुद्दा बना हुआ है. दरअसल रणवीर एक रैप वॉक के दौरान अपनी मां के पैर छूते नजर आ रहे है. लोग वीडियो पर तंज कसते हुई रणवीर को उनके न्यूड फोटो शूट की याद दिला रहे हैं.

Pic source-social media

न्यूड फोटोशूट को लेकर मचा बवाल 

रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी अतरंगी आउटफिट और उटपटांग हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में है. देश के अलग अलग राज्यों में उनका विरोध हो रहा है. यहां तक की लोगों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर उनकी गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली है. वहीं दूसरी तरफ रणवीर पत्नी दीपिका संग मनीष मल्होत्रा के मिजवां फैशन शो में रैप वॉक करते नजर आए. इस फैशन शो में ये खुबसूरत कपल शो स्टॉपर थें.

Pic source-social media

रैप वॉक में बिखेरा जलवा 

बता दें जहां एक तरफ इस फैशन शो में दीपिका एक व्हाइट कलर की डिजाइनर लहंगा पहना पहनी हुई बेहद खूबसूरती लग रही थीं.  वहीं दूसरी ओर रणवीर ब्लैक कलर का एंब्रॉयडरी वाला कोट पहने काफी डैशिंग लग रहे थें.रणवीर के फ्रिल्स वाले ब्लैक शूज लोगों के आकर्षण का केंद्र बने.

न्यूड पिक्चर्स के बाद संस्कारी बेटा’

रैंप वॉक में सबसे ज्यादा जो हाइलाइट रहा वो है रणवीर सिंह का ऑडियंस में बैठी अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लेना. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  यूजर्स वीडियो पर अलग अलग तरह से कमेंट दे रहे हैं. कुछ लोग रणवीर के इस स्पेशल जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं,  वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके न्यूड फोटो पर फिरकी भी ले रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा. “अरे इन्होंने तो कपड़ा पहना है.” दुसरे यूजर्स ने  उनकी मां को अपने बेटे को समझाने की सलाह दी. अन्य यूजर्स ने लिखा.  “न्यूड फोटो के बाद संस्कारी बेटा.”

रोमांटिक हुए रणवीर और दिपिका 

रैम वॉक के दौरान रणवीर और दीपिका में एक बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिली और दोनों रोमांटिक होते भी नजर आए. रणवीर ने दीपिका को गले लगाकर उनके गालों पर किस किया. वहां बैठी ऑडियंस की निकाहे इन्हीं पर टिकी हुई थीं.

Pic source-social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रनवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आयेंगे. इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म “सर्कस” में भी नजर आने वाले हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here