बॉलीवुड में किंग खान के नाम से चर्चित शाहरुख़ खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है. जिनकी प्रसिद्धि भारत ही बल्कि पूरी दुनिया में है. उनकी फिल्मों को भारत के अलावा भारत के बाहर लोग भी बड़े चाव से देखते है. जिस मुकाम पर आज शाहरुख़ खान काबिज है, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है. क्योंकि दुनिया में गिने चुके लोग ही होते है, जिनको इस तरह की सफलता मिल पति है.
यूँ तो इस इंडस्ट्री में आने के लिए शाहरुख़ खान को भी बाकि कलाकरों की तरह मेहनत और मशक्कत करनी पड़ी थी. लेकिन एक शक्स की बदौलत आज शाहरुख़ खान रातों रात स्टार बन गए थे. आइये जानते है कि किसकी क़ुरबानी का फल शाहरुख़ खान को मिला था. जिसकी तश्वीर आज भी शाहरुख़ खान के घर में लगी मिल जाएगी. क्योंकि शाहरुख़ खान आज भी अपनी सफलता के लिए उन्ही को जिम्मेदार मानते है.
इस तरह अरमान कोहली ने बनाया था शाहरुख़ को सुपरस्टार
बात शाहरुख़ की पहली फिल्म की करें तो ज्यादातर लोगों को ‘दीवाना’ के बारे में पता है लेकिन इससे पहले शाहरुख़ खान बॉलीवुड में ‘दिल आशना है’ फिल्म से डेब्यू कर चुके थे. जिसमें हेमा मालिनी ने शाहरुख़ को कास्ट करवाया था. लेकिन किसी कारणवश वो फिल्म उनकी दीवाना के बाद में रिलीज हुई थी और इस हिसाब से उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ मानी जाती है. उनकी ये फिल्म काफी हीट रही थी. इसके बाद तो शाहरुख़ खान ने एक के बाद एक हीट फिल्मे देना शुरू कर दिया. जिसमें ‘बाजीगर’, ‘डर’ जैसी फ़िल्में शामिल थी.

जिसमें शाहरुख़ खान को उस समय की ग्लेमरस ऐक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काम करने का मौका मिला था. लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि इस फिल्म के शाहरुख़ की जगह अरमान कोहली काम करने वाले थे. उन्होंने दिव्या भारती के साथ फिल्म के पोस्टर फोटो शूट कर लिया था. साथ ही साथ वो फिल्म का पहला शेड्यूल भी शूट करवा चुके थे. लेकिन अचानक से अरमान ने फिल्म को छोड़ दिया. उनकी इस हरकत से फिल्म मेकर्स के होश उड़ गये थे.
उसी समय फिल्म निर्देशक ने देर न करते हुए इस फिल्म में शाहरुख़ खान को कास्ट कर लिया. इसके बाद जब फिल्म रिलीज हुयी तो शाहरुख़ के लिए इतिहास बना गयी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर धूम मचाया. लोगों को दिव्या भारती और शाहरुख़ की जोड़ी खूब पसंद आई. उस दिन के बाद से शाहरुख़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. तब से लेकर आज तक भले ही शाहरुख़ कई विवादों में घिरे है, लेकिन उनके स्टारडम ने उनका साथ आज तक नहीं छोड़ा.
आज घर में लगी है अरमान और दिव्या की फोटो
शाहरुख़ खान आज कितने भी बड़े सुपरस्टार हो. लेकिन वो आज भी अरमान को अपनी कामयाबी के लिए जिम्मेदार मानते है. इसी वजह से उनके घर में आज भी दिव्या भारती तो अरमान कोहली का वो पोस्टर फोटो मौजूद है.

इस बात का जिक्र शाहरुख़ कई इंटरव्यू और रियालिटी शोज में कर चुके है. एक तरफ शाहरुख़ सफल अभिनेता है तो दूसरी तरह अरमान आज भी इंडस्ट्री में अपना कदम जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे है.