फिल्म जगत में सिंघम नाम से मशहूर अभिनेता अजय देवगन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उनकी मेहनत और काबलियत के दम पर ही आज अजय देवगन एक्टर से निर्देशक और प्रोड्यूसर तक बन गए है. बॉलीवुड में उनके स्टारडम का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि अब तक अजय देवगन 100 ज्यादा फ़िल्में साइन कर चुके है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1990 में आई ‘फूल और कांटे’ की थी. जिसने बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिल में धमाल मचा दी थी. जिसके बाद से आज तक उनका स्टारडम बरकरार है.
रवीना हो गयी थी अजय देवगन के प्यार में पागल
फ़िलहाल अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल देवगन और बच्चों के साथ खुशहाल जिन्दगी बिता रहे है. लेकिन उनकी शादी से पहले उनके कई ऐक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें अक्सर देखने को मिल जाती थी. क्योंकि अजय देवगन इतने चार्मिंग हीरो रहे है कि जो भी फीमेल कास्ट उनके साथ काम करती थी. वो उनके प्यार में पड़ जाती थी. जिनमें रवीना टंडन का भी नाम शामिल है. वो उनके प्यार में इस कदर पागल हो चुकी थी कि उनसे ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गयी थी.

दरअसल जब अजय देवगन ने ‘दिलवाले’ फिल्म को साइन किया था. उस समय उनके साथ अपोजिट लीड एक्ट्रेस रवीना टंडन थी. जहाँ एक तरफ फिल्म की स्टोरी में दोनों को लवर बनाया था. वही दूसरी तरफ रवीना अजय देवगन का चार्म देखकर उनपर फिदा हो गयी थी. वो उनके बेपनाह मोहब्बत करने लगी थी. इन दोनों की प्रेम कहानी पर लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. हालांकि मैगजींस में इनके अफेयर की खबरें छपती रहती थी. ये बात उस समय की है. जब अजय, करिश्मा के साथ फिल्म ‘जिगर’ की शूटिंग में व्यस्त थे.
अजय की याद में डिप्रेशन में चली गयी थी रवीना
जिगर की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी. जब इस बात की खबर रवीना को लगी तो वो डिप्रेशन का शिकार हो गयी. वो अजय की याद में इस कदर पागल हो चुकी थी कि उन्होंने खुद को खत्म करने तक की कोशिश की थी. जिसके उल्ट अजय देवगन ने रवीना की इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट करार दे दिया था. उनका कहना था कि रवीना इस हरकत से लाइम लाइट में आना चाह रही है.
अजय ने दे डाली थी धमकी
इसके बाद भी रवीना नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने इसके उल्ट बयान दिया कि अजय ने उनको लव लेटर लिखे थे. लेकिन अब वो गलत कर रहे है. इसपर अजय देवगन ने कहा था कि रवीना को पागलों के डॉक्टर की जरूरत है. न वो कभी मेरी दोस्त थी और न ही हमारे बीच प्यार हुआ है. ये सब बेकार की बात है. यहाँ तक की वो खुद को ही लेटर लिखती है.

इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने रविना को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मेरे खतों को पब्लिकली दिखाएँ. अगर उन्होंने मुझे ब्लेम करना नहीं छोड़ा तो में उनके ऐसे-ऐसे राज खोल दूंगा. जिसके बाद वो कही मुंह दिखने लायक नहीं बचेंगी.
इसी बीच रवीना को ‘मोहरा’ फिल्म के लिए कास्ट किया गया. जिसमें उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला तो उन्होंने अजय को भुलाकर अक्षय को अपना प्यार मान लिया.