पूरे बॉलीवुड में इन दिनों ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अपने लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. सुजैन से तलाक लेने के बाद जहां एक तरफ ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. सुजैन और अर्सलान कभी डिनर और कभी पार्टियों में स्पोर्ट किए जाते हैं, हाल में ही दोनों छुट्टियां मनाने विदेश भी गए थें जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे हैं और दोनों मॉर्डन पेरेंटिंग के जरिए अपने बच्चों की देखभाल करते हैं. ख़बरों की माने तो जल्द ही सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी करने वाली हैं.

ऋतिक से पहले सुजैन की बजेगी सहनाई
बता दें कुछ दिन पहले ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की शादी की खबरें टॉक ऑफ द टाउन हुई थीं. ऋतिक के फैंस उनकी दूसरी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड थें, लेकिन यहां मामला कुछ उल्टा है जी हां ऋतिक नहीं बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन जा रही हैं दूसरी शादी करने . जी हां सुजैन खान ने फैसला ले लिया है कि वे अब अपनी बाकि की जिंदगी अपने बॉयफेंड अर्सलान गोनी के साथ बिताएंगी. शॉकिंग है ये खबर लेकिन सोर्सेस की माने तो सौ फीसदी सच है ये खबर.

सुजैन की शादी की खबर मचा दी हलचल
ऋतिक की एक्स वाइफ की शादी की ख़बरों ने गॉसिप के गलियारों का माहौल गरम कर दिया है. खबरों की माने तो दोनों ने शादी की प्लानिंग भी शुरू कर दी है. इस खबर पर सुजैन के एक क्लोजफ्रेंड ने मोहर भी लगी दी है. सुजैन के फ्रेंड का कहना है सुजैन और अर्सलान काफी समझदार हैं, और वे जानते हैं कि वे अपनी बाकी की लाइफ एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं, दोनों ने सोच समझकर शादी का फैसला किया है.

एक्स वाइफ की दूसरी शादी में शामिल होंगे ऋतिक
बता दें अर्सलान और सुजैन बेहद सादगी से शादी करने वाले हैं, सिर्फ चंद मेहमानों की मौजूदगी में ये दोनों एक दूसरे को अपना हमसफ़र बना लेंगे. आज कल बॉलीवुड में सादगी के साथ शादी करने का ट्रेंड चला हुआ है और इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए सुजैन और अर्सलान भी शादी करेंगे. बता दें ऋतिक रोशन भी अपनी एक्स वाइफ की शादी में शामिल होंगे. सुजैन और अर्सलान रिश्ते को ऋतिक रोशन का ग्रीन सिग्नल पहले ही मिल चूका है. अकसर अर्सलान और सुजैन को ऋतिक और सबा के साथ पार्टी करते देखा गया है.

अर्सलान सुजैन से हैं छोटे
बता दें सुजैन खान टीवी एक्टर अर्सलान गोनी को पिछले दो सालों से डेट कर रहीं है. दोनों की मुलाक़ात एक पार्टी में हुई थी उसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी जहां सुजैन खान दो बेटों की मां हैं वहीं अर्सलान गोनी उनसे उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनके रिश्तों पर एज गैप का कोई असर नहीं पड़ा दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत हो चूका है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे.
