Sunday, April 19, 2026

बेहद खूबसूरत होने के बाद भी करीना की बुआ ने फिल्मों में नहीं किया काम, अमिताभ बच्चन के साथ खास रिश्ता

बॉलीवुड के सबसे पुराने फिल्म घराने कपूर खानदान में अधिकतर लोग इंडस्ट्री से जुड़कर कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे रहे हैं जिन्होनें बॉलीवुड के इतर किसी और जगह पर अपना करियर चुना। इन्हीं में से एक थीं करीना कपूर की बुआ और राजकपूर की बेटी ऋतू नंदा। बेहद खूबसूरत होने के बाद भी ऋतू नंदा ने फ़िल्मी करियर को नहीं चुना। ऋतू नंदा का अमिताभ बच्चन के साथ भी ख़ास रिश्ता है.

पापा को नहीं पसंद था फिल्मों में काम करना-
ऋतू नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 में कपूर खानदान में हुआ. उनके पिता राजकपूर अपने समय के सबसे सफल एक्टर और डायरेक्टर्स में से एक थे. राजकपूर ने अपने बेटों को फिल्मों में काम करने की पूरी आजादी लेकिन उन्हें घर की औरतों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था. वो नहीं चाहते थे की ऋतू फिल्मों में जाएं और बॉलीवुड की कोई भी फिल्म करें इसलिए ऋतू ने अपना अलग रास्ता बनाया। रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं की राजकपूर ने कभी अपनी बेटी और बहुओं को फिल्म में काम करने की इजाजत नहीं दी.

ritu nanda marriage

फिर ऋतू ने बनाया गिनीज बुक रिकॉर्ड-
फिल्मों की तरफ न जाकर ऋतू ने एंटरप्रेन्योर बनने का प्रयास किया। उनकी शादी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन नंदा से हुई थी. ऋतू के नाम एक दिन में ही 17 हजार पेंशन पॉलिसीज बेचने का रिकॉर्ड दर्ज है. यह गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है. ऋतू ने हमेशा से ही बिजनस की तरफ ध्यान दिया और बिजनस में ही अपना करियर बनाने का प्रयास किया।

अमिताभ बच्चन से ख़ास रिश्ता-
ऋतू नंदा का बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ख़ास रिश्ता रहा. ऋतू नंदा के बेटे निखिल नंदा के साथ अमिताभ बच्चन की इकलौती बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई है. श्वेता के दो बच्चे हैं. एक अगस्त्य और दूसरी नव्या नवेली नंदा जो आज के समय में सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं और आए दिन कोई न कोई तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं.

बन सकती थीं बड़ी स्टार-
एक बड़े फ़िल्मी घराने से होने के बाद भी ऋतू नंदा ने कभी फिल्मों में जाने का मन नहीं बनाया। हो सकता है की उन्हें पता रहा हो की उनके पिता कभी इस बात को लेकर मानेंगे ही नहीं इसलिए उनकी तरफ से कोई प्रयास किया ही न गया हो. नहीं तो अपने भाई ऋषि और रणधीर कपूर की तरह वो भी फिल्मों में सफल हो सकती थीं. बाद में कैंसर की वजह से 71 वर्ष की उम्र में ऋतू का निधन हो गया.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here