Friday, April 17, 2026

खूबसूरत एक्ट्रेस ने बताई दर्दनाक दास्तान, उस रात वो मुझे जंगल की तरफ घसीटता रहा और मैं चीखती रही, फिर दो लड़के

कई बार आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो लम्बे समय तक आपके मन में एक बुरी याद के तौर पर बस जाती हैं. ऐसा ही एक वाकया हुआ खूबसूरत अभिनेत्री के साथ जो उसे आज तक नहीं भूला। अभिनेत्री ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा की एक लड़का मुझे जंगल की तरफ खींचकर ले जाता रहा और मैं चीखती रही और तभी दो लड़के आए. अभिनेत्री ने यह वाकया तब सुनाया जब उन्होंने नया फोन खरीदा।

टीवी की लाली के साथ हुआ था ये हादसा-
अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली रतन राजपूत अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी जिंदगी से जुडी घटनाओं के बारे में बताती रहती हैं. हाल ही में जब उन्होंने नया फोन खरीदा तो उससे उन्हें अपने जीवन में घटित हुई एक घटना याद आई. रतन ने बताया की यह बात तब की है जब मैं दिल्ली में रहती थी और ड्रामा प्रैक्टिस के लिए मंडी हाउस जाती थी. एक दिन लौटते वक्त मेरे साथ यह घटना हुई.

अचानक से छीना फोन-
रतन ने बताया की वो अपनी माँ से बात करते हुए वापिस घर की तरफ जा रही थीं तभी एक लड़का जबरन उनका फोन छीनने का प्रयास करने लगा. मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी लेकिन कोई नहीं आया और आसपास के लोग केवल तमाशा देखते रहे. किसी ने मदद नहीं की तो वो लड़का दूर तक मेरे पीछे आता रहा. काफी दूर चलते चलते एक लड़का मिला तो मैनें उससे मदद की गुहार लगाई तो वो मुझे खींचकर जंगल की तरफ ले जाने लगा. मुझे जंगल की तरफ खींचते हुए वह लड़का कह रहा था, “आ तुझे तेरा फोन दिलाता हूं”.

फिर आए दो लड़के-
रतन ने घटना के बारे में आगे बताते हुए कहा की अचानक वहां पर दो लड़के और आए जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे सही सलामत घर तक पहुँचाया। वह भयानक रात मेरे लिए एक काली रात थी जिसे आज तक मैं नहीं भूल पाई हूँ. आज नया फोन लेने पर मुझे फोन से जुड़ी वो घटना याद आ गई. रतन हालाँकि आजकल टीवी से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वो अपने फैंस से कॉन्टैक्ट में रहती हैं और आए दिन कोई न कोई अपडेट देती रहती हैं. हाल ही में रतन ने अपने ब्लॉग में यह बात बताई जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here