Saturday, April 18, 2026

सर्जरी करते समय डॉक्टर क्यों पहनते हैं हरे और नीले रंग के कपड़े?

आप कभी न कभी हॉस्पिटल गए ही होंगे और अकसर ये देखा होगा की डॉक्टर जब ऑपरेशन थिएटर में जाते हैं तो वे हरे या नीले कलर का गाउन पहने होते हैं. क्या आप के दिमाग में कभी ये ख़्याल आया है कि आखिर क्यों सर्जरी करते समय डॉक्टर हरे या ब्लू कलर का ही कपड़ा पहने हैं. तो चलिए हम आप को बताते हैं इसके पीछे की वजह क्यों ऑपरेशन करते समय हरे या ब्लू रंग के गाउन सर्जन पहनते हैं.

क्यों सर्जरी करते समय डॉक्टर पहनते हैं हरे रंग के कपड़े 

अकसर आप ने देखा होगा कि हॉस्पिटल में मरीज को चेक करते समय डॉक्टर सफेद कलर का कोट पहनत  हैं, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में जाते समय वे हरे या ब्लू कलर के कपड़े पहन लेते हैं. कहीं कहीं ब्लू रंग के पहनते हैं तो कहीं हरे रंग का , लेकिन ज्यातर हरे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है अब सवाल ये आता है कि क्यों हरे रंग के कपड़े पहनते हैं सर्जन, तो इसके पीछे रंगो का विज्ञान है हरा रंग नेचर का रंग है हरे रंग को कूलिंग कलर माना गया है पेड़ पौधे सभी हरे रंग के होते हैं इस रंग को काफी शांत रंग माना गया है.

पीछे की वजह है रंगो का विज्ञान

रंगो के विज्ञान से मतलब है आंखे जब लगातार एक रंग देखेंगी तो उन्हें पूरक रंग दिखाई देगा. उदाहरण के लिए हरे रंग से लाल नारंगी से नीला और बैगनी से पीला रंग नजर आता है. यही वजह है कि डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान लगातार खून देखते रहते हैं ऐसे में अगर वे सफेद कपड़े पहनेंगे तो उन्हें पूरक रंग दिखाई देने लगेगा ऐसे में सर्जरी करते समय ध्यान भी केंद्रित नहीं हो पाएगा. हरे रंग को नए जीवन का प्रतीक भी माना जाता है और हरे रंग पर लाल रंग दिखाई भी देता है जिससे डॉक्टर के कपड़े साफ भी रहते हैं यही वजह है कि सर्जन सर्जरी करते वक्त हरे रंग के कपड़े पहनते हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here