Friday, April 17, 2026

क्यों अमिताभ बच्चन को वर्सटाइल एक्टर नहीं मानती राखी गुलज़ार, कहा अमिताभ ने बेकार…

आज हम बात करेंगे 80 के दशक के उन दो नामों की जिनका नाम सुनते ही आप के आंखो में गुजरे जमाने की कुछ तस्वीरें ताजा हो जाती होंगी. हम बात कर रहे है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और राखी गुलज़ार की. बता दें वैसे तो राखी ने बॉलीवुड के कई स्टार के साथ काम किया फिल्मों में रोमांस किया है. उनमें से एक हैं बिग बी जिनके साथ राखी ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर क्यों राखी ने अमिताभ को एक एवरेज एक्टर का दर्जा दिया.

महंगी एक्ट्रेसेस में थीं शुमार 

80 के दशक में राखी गुलज़ार बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थीं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की उनकी फिल्मों को आज भी लोग याद करते हैं. राखी का जन्म स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ था. एक दौर था जब आशा पारेख के बाद सबसे ज्यादा फीस पाने वाली दूसरी एक्ट्रेस राखी थीं. राखी की जोड़ी शशि कपूर के साथ हिट रही. अपने करियर में कई हिट फिल्में देकर कामयाबी की शिखर पर पहुंचने वाली राखी अपनी फिल्मों को लेकर काफी सेलेक्टिव थीं.

अमिताभ के साथ 5 हिट फिल्में की 

राखी गुलज़ार ने अमिताभ बच्चन के साथ 5 हिट फिल्मों में काम किया. “कभी कभी”, “मुकद्दर के सिकंदर”, “काला पत्थर”, “कसम बड़े”, “त्रिशुल” ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी ने तीन फ्लॉप फिल्में भी दी. शशि कपूर और सुनील दत्त राखी के बेहद करीबी मित्र थें. राखी के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई महिला केंद्रित फिल्में भी की हैं.

“अमिताभ बच्चन कई बेकार फिल्में लेकर आए”

राखी ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा कि  उनके हिसाब से बिग बी ने अपने करियर में एक समय में कई बेकार फिल्में लेकर आए. राखी ने  कहा कि वे मानती हैं कि अमिताभ एक एवरेज एक्टर हैं. राखी ने आज की फ़िल्मों के बारे में बात करते हुए कहा “मैं आज की फ़िल्मों को जज करने के काबिल अपने आप को नहीं समझती फिर भी मैं अपनी राय रखते हुए  कहूंगी आज की हिट फिल्मों की समय सीमा सात दिनों तक ही रहती है, गानों की क्या बात करें वो तो समझ के बाहर होते हैं.”

शाहरुख की एक भी फिल्म नहीं आई पसंद

अमिताभ बच्चन के फिल्मों को लेकर चुनाव के बारे में राखी ने कहा “उन्होंने एक समय में कई बेकार फिल्में की. शाहरूख खान की तो दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के बाद एक भी फिल्में नहीं देखी, मुझे उनकी एक भी फिल्म पसंद नहीं आई आप कभी रॉबर्ट बनते हो तो कभी सुपरमैन क्या साबित करना चाहते हो आप लोग”. राखी ने आगे बताया कि उन्होंने आखिरी बार थिएटर में “तारे जमीन पर” फिल्म देखी थी उसके बाद कोई फिल्म थिएटर में जाकर नहीं देखी.

राखी के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वे अपनी फिल्मों के लेकर काफी अडिग थीं. बी टाउन के कई स्टारों के साथ उन्होंने कई रोमांटिक और हिट फिल्मों में काम किया और कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here