Friday, April 17, 2026

कश्मीरी पंडितों पर फिर चली गोली, गुस्साए अनुपम खेर ने कहा-‘ये उनके मुंह में तमाचा है जो

जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हाल ही में हमला हुआ और दो कश्मीरी पंडितों को आतंकवादियों ने गोली मार दी. कश्मीरी पंडितों को गोली मारने के बाद एक बार फिर से उसी मुद्दे पर बहस होने लगी है जो कश्मीर फाइल्स के रिलीज के समय हुआ करती थी. कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर इस घटना से तमतमाए हुए हैं और उन्होंने कहा है की यह घटना उन लोगों के मुंह में एक तमाचा है जो कश्मीर फाइल्स को काल्पनिक बता रहे थे.

ये 30 सालों से हो रहा है-
इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने कहा की वहां पर ऐसा पिछले 30 सालों से हो रहा है. आज भी वहां पर कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार जारी है. वो भारत के साथ खड़े होने वाले हर व्यक्ति को मार रहे हैं. वहां पर ऐसा लगातार हो रहा है. आप इसकी जितनी निंदा करेंगे उतनी कम है. कश्मीर को लेकर सोच और मानसिकता बदलनी होगी.

आप सबसे बड़े पाखंडी हैं-
अनुपम खेर ने आगे कहा की जब कश्मीर फाइल्स बनी तब मुझे और विवेक अग्निहोत्री को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. जब हमने यह फिल्म बनाई तो लोगों के दिलों में दर्द जाएगा और उन्हें कश्मीर में हो रही सच्चाई पता चली. हाल ही में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या उन लोगों के मुंह में तमाचा है जो इस फिल्म को काल्पनिक बता रहे थे. 5 लाख लोग घरों से निकाल दिए गए और आप कह रहे हैं की ऐसा नहीं हो सकता है. आपसे बड़ा पाखंडी मैनें अपनी जिंदगी में नहीं देखा।

लगातार हुआ विवाद-
कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार विवाद होता आ रहा है. एक बड़ा इस फिल्म को काल्पनिक और राजनीति से प्रेरित बता रहा है. तमाम आलोचनों के बाद इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा और इसके साथ ही कश्मीर फाइल्स इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इस फिल्म को कई सारे राजनेताओं ने भी प्रमोट किया था और लोग इसे देख रहे थे.

लोग बता रहे थे काल्पनिक-
आपको बता दें की एक बड़ा वर्ग लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहा था. उनका कहना था फिल्म में दिखाई गई चीजें काल्पनिक हैं और कश्मीर को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इन लोगों ने लगातार अनुपम खेर और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को लेकर कई बातें कही थीं.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here