2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान किसे नहीं याद होगी, इस फिल्म के हर एक किरदार ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है. मल्टीस्टारर इस फिल्म में रिमी सेन ने हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की पोती का किरदार निभाया था. इस फिल्म में रिमी का नाम पायल था. लेकिन क्या आप को पता है आज कल रिमी सेन कहा हैं और कैसी दिखती हैं. आप को बता दें रिमी का पूरा लुक बदल चुका है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की पोती के किरदार में नजर आई
फिल्म बागबान एक फैमिली ड्रामा पर आधारित फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थें. इस फिल्म में इनके अलावा परेश रावल, सलमान खान और महिमा चौधरी जैसे किरदार नजर आए थें, इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म में चार बेटों और उनके माता पिता यानी की हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की कहानी को दिखाया गया कि किस तरह पिता के रिटायरमेंट के बाद बेटों ने अपने माता पिता को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिस मां बाप ने बचपन से ही अपने बच्चों के सपने पूरे करने के आगे अपने सपने पीछे छोड़ दिए उन बच्चों को अब माता पिता बोझ लगने लगे थें. कुछ इसी तरह की कहानी फिल्म में दर्शाई गई थी. फिल्म में रिमी सेन हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की पोती के किरदार में नजर आई थीं, इनका रोल छोटा था लेकिन दर्शकों ने इनके किरदार को खूब पसंद किया था.

कई फिल्मों में बिखेरे जलवे
बता दें इस फिल्म के बाद रिमी कई फिल्मों में नजर आई वे सलमान खान के साथ फिल्म क्योंकि में नजर आई उसके बाद अक्षय खन्ना के साथ फिल्म हंगामा में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता उसके बाद धूम फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ उनकी पत्नी के रोल में रोमांस करती नजर आईं. इसके अलावा हेराफेरी 2 और गरम मसाला में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आईं. काफी लंबे ब्रेक के बाद रिमी सेन ने बिग बॉस 8 के साथ कम बैक किया उसके बाद से बॉलीवुड से दूर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ गई.

जब एक बिजनेसमैन ने ठगा रिमी सेन को
गौरतलब है कि रिमी सेन सालों बाद चर्चा में तब आई जब एक बिजनेसमैन ने उन्हें 4.14 करोड़ का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था.

बॉलीवुड के बाद राजनीतिक गलियारों में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिमी सेन आजकल लाइमलाइट से दूर राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं, अभी हाल में ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइंट किया है. रिमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वे सोशल मीडिया पर रिमी नाम से नहीं बल्कि शुभमित्रा नाम से एक्टिव हैं. एक्ट्रेस आए दिन तस्वीरें और जिम में वर्कआउट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके बदले लुक को देख फैंस हैरान हैं क्योंकि रिमी काफी बदली हुई नजर आ रही हैं वहीं लोग उनके लेटेस्ट तस्वीरों को देख उनके बदले हुए लुक को ग्लैमरस बता रहे हैं. 