फिल्म इंडस्ट्री की चमक धमक एक सच है लेकिन उसके पीछे एक काला अंधेरा भी है जो शायद कोई नहीं देखता या यूं कहें देखना नहीं चाहता. जब तक आप के पास काम है तब तक सब कुछ आप की मुट्ठी में है जैसे ही काम मिलना बंद हुआ फिर वहां से शुरू हो जाती है उनकी गुमनामी की कहानी. किसी को करनी पड़ी चोरी तो किसी ने मांगी भीख..
एके हंगल
एके हंगल का नाम सुनते ही उनका एक फेमस डायलॉग याद आता है इतना सन्नाटा क्यों है भाई. एके हंगल शोले और बावर्ची जैसी हिट फिल्मों में काम करने के बाद कई बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आए. लेकिन अपने अंतिम दिनों में इन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था, जिंदगी के अंतिम पलों में एके हंसल ने एक टूटे फूटे मकान में समय गुजारा. कई बीमारियों की चपेट में आने के बाद एके हंगल के पास इलाज तक के पैसे नहीं थे, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनके इलाज के लिए 20 लाख रुपए दिए थें. अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ने वाले एके हंगल 98 साल में 20012 में अंतिम सांस ली.

गीतांजलि नागपाल
गीतांजलि नागपाल जी हां इस लिस्ट में इनका नाम सुन आप शॉक जरूर हुए होंगे लेकिन ये सच है. ग्लैमर इंडस्ट्री का ये चमकता चेहरा जिसने कई मशहूर डिजाइनर के लिए मॉडलिंग की. रैंप पर जलवे बिखेर चुकी इस मॉडल को कई साल पहले दिल्ली के एक पॉश इलाके में भीख मांगते देखा गया था. गीतांजली को ड्रग्स की लत लगने की वजह से नौकरानी का काम भी करना पड़ा था. जरा सोचिए जिस गीतांजलि ने कभी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रैप वॉक किया हो उसकी ऐसी हालत होगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. 2008 में आर्थिक तंगी की वजह से उनकी मौत हो गई.

भगवान दादा
कॉमेडी एक्टर भगवान दादा अपनी अतरंगी डांस स्टाइल और कॉमेडी के लिए जानें जाते थें. फिल्म अलबेला से भगवान दादा को प्रसिद्धि मिली. फिल्मों में एक अगल डांस स्टाइल भगवान दादा ही लेके आए. इनके डांस से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी प्रभावित हुए थें. अपने इशारों पर बड़े से बड़े सितारों को नचाने वाले भगवान दादा का करियर अर्श से फर्श पर क्या जा गिरा कि उन्हें कई मुसीबतों बिक सामना करना पड़ा गुजर बसर के लिए फिल्मों में छोटे मोटे रोल अदा करने लगे थे. और 4 फरवरी 2002 को अपने दिल में सभी गमों को समेटे दुनिया को अलविदा कह गए.

लगान के ईश्वर काका
श्री वल्लभ व्यास जिन्होंने आमिर खान की फिल्म लगान में ईश्वर काका का किरदार निभाया था. वल्लभ व्यास की प्रतिभा का कोई जवाब नहीं उन्होंने बहुत सी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया, लेकिन 60 की उम्र में साल 20018 में लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया. बता दें एक फिल्म की शुटिंग के दौरान उन्हें लकवा मार गया था, जिसके बाद से उनकी तबियत खराब रहने लगी. उनकी पत्नी शोभा व्यास की माने तो उनकी कंगाली के दिनों में एक्टर आमिर खान और इमरान खान और मनोज वाजपेई ने मदद की थी.
