बॉलीवुड से एक और बेहद दुखद खबर आई है | मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी | लॉकडाउन में कई अभिनेताओं के दुखद निधन के बाद इस खबर ने पूरे देश को हतप्रभ कर दिया है |
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की थी | टीवी पर कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्होंने शुद्ध देशी रोमांस , धोनी अनटोल्ड स्टोरी , काई पो चे , छिछोरे , व्योमकेश बक्शी , केदारनाथ जैसी हिट फिल्मो में मुख्य भूमिका निभायी थी |
सुशांत सिंह राजपूत का सबसे चर्चित सीरियल पवित्र रिश्ता रहा है ! अभी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है | उन्होंने अपने घर में ही रविवार दोपहर को फांसी लगाकर जान दे दी है |

राजनाथ सिंह , अखिलेश यादव , कुमार विश्वास सही कई बड़ी हस्तियों ने सुशांत सिंह के निधन पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है |
”चंदा मामा दूर के ” फिल्म के लिए सुशांत सिंह ने एस्ट्रोनॉट का किरदार निभाने के लिए नासा से ट्रेनिंग भी ली थी | जिसके बारे में कहा जा रहा था कि नासा से ट्रेनिंग लेने वाले सुशांत सिंह पहले बॉलीवुड एक्टर है |
अभी 4-5 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मेनेजर दिशा सालियन ने भी 14 वे फ्लोर से कूदकर जान दे दी थी | दिशा सालियन बॉलीवुड के कई चर्चित सितारों सुशांत सिंह , ऐश्वर्या राय , वरुण ग्रोवर ,भारती सिंह जैसी हस्तियों का काम देख रही थी | उनकी मृत्यु पर भी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने दुःख व्यक्त किया था | शुरूआती खबर के अनुसार 28 वर्षीय सेलेब्रिटी मेनेजर दिशा सालियन एक बिल्डिंग से नीचे मृत पायी गयी थी | जिसे सुसाइड माना जा रहा था लेकिन जांच में कई चौकाने वाले तथ्य भी मिले थे जिनके अनुसार दिशा मृत्यु के समय नशे में थी | पुलिस को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले थे |
दिशा सालियान के निधन पर सुशांत सिंह राजपूत ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर दुःख व्यक्त किया था और परिजनों के साथ संवेदना जताई थी |
अपनी आखिरी इन्स्टाग्राम पोस्ट में सुशांत सिंह अपनी माँ को याद कर रहे थे |
पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे | पुलिस को सुशांत सिंह के घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है |