Sunday, May 3, 2026

राजस्थान में आयी इस्तीफों की बाढ़ ! सचिन पायलट को हटाने के बाद समर्थको को मनाना हुआ मुश्किल

राजस्थान कांग्रेस में बीते 2 दिन से चल रही उठा पटक के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट और उनके साथी विधायको के खिलाफ कार्यवाही की है | जिसमे सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है साथ ही राजस्थान कांग्रेस के नये चीफ की घोषणा भी कर दी है |

इस घटना के बाद सचिन पायलट के समर्थक गुस्से में है | यहाँ तक कि कई जिलो में हाई अलर्ट भी घोषित कर दिया है | समाचारों में सचिन पायलट को हटाने की खबर के बाद राजस्थान कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे ट्विटर पर अपलोड करने शुरू कर दिए है | ट्विटर पर जैसे इस्तीफों की बाढ़ आ गयी हो |

राजस्थान कांग्रेस के कई पदाधिकारी जोकि सचिन पायलट को अपना नेता मानते है उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है | कई का कहना है कि सचिन पायलट को लम्बे समय से बाहर करने की योजना के तहत गहलोत और उनकी टीम काम कर रही थी | जिसमे दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन्हें नोटिस दिए गये | जिससे नाराज होकर सचिन पायलट अपने साथ लगातार कई साल से हो रहे इस अपमान पर खुलकर विरोध में आ गये

एनएसयूआई के काफी पदाधिकारियों ने भी सचिन के समर्थन में इस्तीफे दिए है कई जिलाध्यक्ष के भी इस्तीफे की खबरे है |सचिन पायलट के समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध किया जा रहा है जिससे पिछले 2 दिन से ट्विटर पर सचिन पायलट का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है | गूगल में बहुत बड़ी संख्या में उन्हें सर्च किया जा रहा है | अपने पसंदीदा नेता के लिए उनके समर्थक लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर गडाए हुए है |

Sunil Nagar
Sunil Nagar
ब्लॉगर एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता ।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here