Saturday, May 2, 2026

फैमिली के खिलाफ की लव मैरिज , अब प्रेमिका ने छोड़ा साथ ,नवजात को लेकर भटक रहा पिता

मामला यमुनानगर का है । गढ़ी मुंडो के रहने वाले एक युवक ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की । शादी के बाद एक बेटी भी हुई । लेकिन मामला कुछ ऐसा बिगड़ा कि पति को उस बच्चे को लेकर दर दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है ।

युवक अधिकारियों से मिलकर गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी को वापिस बुलाया जाए । लेकिन पत्नी है कि आने को तैयार नही । इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा समस्या उस मासूम 2 महीने की छोटी बच्ची की है। जिसकी दुहाई देकर पति पत्नी को वापिस बुलाना चाहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मनीष गढ़ी मुंडो का निवासी है और युवती हमीदा निवासी प्रीति । दोनों के बीच प्रेम हुआ और विरोध के बाद दोनों ने घर छोड़ दिया । घरवालों ने दोनों को समझाने की काफी कोसिस की लेकिन वे नही माने । विरोध के बावजूद दोनो ने 2019 में शादी कर ली ।

कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक लड़की का घरवालों से सपंर्क हुआ और उसने पति का घर छोड़ दिया। नवजात बच्ची को भी पति के पास ही छोड़ दिया । युवक ने काफी समझाने की कोशिस की लेकिन वो नही मानी ।

दो महीने की बच्ची के साथ युवक

युवक के अनुसार युवती के परिजनों ने नौकरी का झांसा देकर लड़की को बहला फुसला लिया है । उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नही था। लड़की के परिजन नही चाहते कि वे दोनों साथ रहे। फिलहाल युवती परिजनों के पास है।

उधर युवक अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुँचा। पुलिस ने युवती को बुलाया और समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन युवती ने साथ रहने से इनकार कर दिया । अपनी नवजात बच्ची को भी साथ रखने से इनकार कर दिया। थाने पहुँची युवती ने बच्ची को गोद मे भी नही लिया।

उधर परेशान युवक का कहना है कि प्यार के लिए उसने अपने परिवार को भी छोड़ दिया है। अब उसे समझ नही आ रहा है कि वो क्या करे। अपने परिजनों से भी वह संपर्क में नही है।

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here