रूस की एलिना का भारत से नाता 6 साल पुराना है । 6 साल पहले उसने पटना के एक युवक अनिल से शादी की थी। अनिल फ़िनलैंड में रहते है और वही रियल एस्टेट का कारोबार करते है। फ़िनलैंड के एक शहर फोड़ोपोका में रहते हुए अनिल की मुलाकात रूसी युवती एलिना से हुई ।
दोनो में प्रेम हुआ तो 6 साल पहले शादी कर की । अब एलिना को भारतीय संस्कृति इस कदर पसंद आई कि हर भारतीय तीज त्यौहार मनाती है । सासू मां को तीज मनाते देख उसने भी तीज की तैयारियों में आकर हिस्सा लेना शुरू कर दिया। सास की की तबियत खराब हुआ तो भारत आकर छठ पूजा में जुटी है । और जोर शोर से त्योहार मनाने की तैयारी कर रही है।
एलिना को हिंदी भाषा बोलने में अभी दिक्कत है । वह सिर्फ अंग्रेजी और रूसी भाषा बोल पाती है। लेकिन त्यौहार से संबंधित सारी जानकारी उसके पति अनिल उसकी भाषा मे दे देते है। त्योहार के दौरान किये जाने वाले विधि विधान भी एलिना पूरे कर रही है।
एलिना ने नहाय खाय और 36 घंटे का निर्जला व्रत भी किया है । परिवार वालो से समझकर भारतीय परंपरा को आत्मसात करती इस विदेशी बहू को देखकर आस पास के लोग भी प्रभावित है।
देश भर में छठ पूजा जोरों पर है। घर परिवार से दूर रह रहे लोग भी परिजनों के साथ छठ मनाने घर पहुँच रहे है। यह पर्व खास तौर पर बिहार में बहुत जोर शोर से मनाया जाता है । देश के अलग अलग कोने में रह रहे बिहार के निवासी पूरी तैयारी के साथ इस पर्व को मना रहे है। पिछले कुछ सालों में बाहर देशों में भी भारतीय त्योहार मनाने का प्रचलन बढ़ा है।
Input : Mujaffarpur Now, Dainik bhaskar