महिला एस डी एम पिंकी मीणा एक बार फिर चर्चा में है। लगभग 1 महीने से जेल में बंद महिला एस डी एम को जमानत मिल गयी है। लेकिन ये जमानत सिर्फ शादी करने के लिए है ।
एक दैनिक अखबार के मुताबिक पिंकी मीणा को राजस्थान हाइकोर्ट से सिर्फ 10 दिन की जमानत मिली है । महिला एसडीएम को ये जमानत शादी करने के लिए दी गयी है। महिला एस डी एम को सशर्त जमानत दी गयी है । 10 दिन के बाद पिंकी मीणा को वापिस जेल में जाना होगा। बताया जा रहा है कि महिला एस डी एम पिंकी मीणा एक जज से शादी कर रही है ।
हालांकि उनकी यह शादी महीने भर पहले जेल जाने से पहले ही तय हो गयी थी ।

बांदीकुई एसडीएम थी पिंकी मीणा
दौसा में हाइवे बना रही एक कंपनी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में महिला SDM पिंकी मीणा को जेल भेजा गया था। पिंकी मीणा की तैनाती एसडीएम के तौर पर बांदीकुई में थी । उन्होंने फोन पर ही 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद उनके ऊपर कार्यवाही हुई और जेल भेजा गया । दोसा एस डी एम पुष्कर मित्तल को भी पिंकी मीणा के साथ 5 लाख रुपये की ज़मानत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था ।
पहली बार मे ही RAS में हुआ था चयन
महिला SDM पिंकी मीणा जयपुर जिले के एक गांव चिथवाडी की रहने वाली है । पिंकी मीणा ने 2011 में ही पहले प्रयास में RAS की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी । लेकिन तब उनकी उम्र तय उम्र 21 वर्ष से कम थी । जिसकी वजह से इंटरव्यू में शामिल नही किया गया। उसके बाद 2016 में पिंकी मीणा का चयन हुआ ।