सोशल मीडिया जो न करा दे वो कम है । मामला कल का है जब ट्विटर पर ट्रेंड कराने को मोदी समर्थक और मोदी विरोधी भिड़ गए और थोड़ी ही देर में ट्विटर पर “मोदी गर्लफ्रैंड दो ” “मोदी बॉयफ्रेंड दो” जैसे ट्वीट वायरल होने लगे ।
यदि ऐसे कुछ ही ट्वीट वायरल होते तो अलग बात होती लेकिन यहां ये हैशटैग थोड़ी ही देर में पूरे ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा । जिसके बाद ट्विटर ने भी इसे ट्रेंडिंग में दिखाना शुरू कर दिया ।
कैसे हुई “मोदी गर्लफ्रैंड दो ” ट्रेंड की शुरुआत
मामले की शुरुआत जब हुई जब कुछ लोगो ने रोजगार की मांग को लेकर ट्विटर पर “मोदी रोजगार दो” के ट्वीट करने शुरू कर दिए । और इन्हें विपक्ष ने भी समर्थन करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में ट्वीट होने के कारण यह नम्बर 1 पर ट्रेंड करने लगा ।

मोदी समर्थकों ने इसे विपक्ष द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए ट्वीट करवाने का आरोप लगाया और मजाक मजाक में लिखना शुरू कर दिया – “मोदी गर्लफ्रैंड दो ”
थोड़ी ही देर में ये ट्वीट वायरल होने लगे और इनकी संख्या लाखो तक पहुंच गई ।
होने लगा टॉप पर ट्रेंड
काफी देर तक ” मोदी रोजगार दो ” हैशटैग टॉप पर ट्रेंड हो रहा था और लाखों ट्वीट किये जा चुके थे। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी समर्थकों के जवाब में उतर जाने के बाद ” मोदी गर्लफ्रैंड दो ” के ट्वीट वायरल होने लगे । ये दोनों तरफ से समर्थकों और विरोधियों का भिड़ने का ट्रेंड घंटो तक चला ।

लाखो की संख्या में ट्वीट करने के बाद ” मोदी गर्लफ्रैंड दो” भी टॉप पर ट्रेड करने लगा ।
बनाये जाने लगे memes
इस तरह के अजीबोगरीब ट्विटर ट्रेंड के बाद मीम्स भी बनाये जाने लगे । थोड़ी हो देर में ट्विटर पर दोनो तरफ से मीम्स की बाढ़ सी आ गयी । जिनमे मोदी जी के फोटो के साथ मजेदार कैप्शन लिखे हुए थे।
https://twitter.com/hinduwarrior00/status/1363868216833925120?s=19
Do not disturb Modi by asking for jobs…he is sleeping peacefully
#modi_rojgar_दो #modi_rozgar_do #modi_girlfriend_do pic.twitter.com/D9I8U7sY2h— Modi 2.0 (parody) (@Lucifer9098) February 22, 2021