अफगानिस्तान में काबुल पर तालिबान का कब्जा होते ही दुनियां भर से प्रतिक्रियाएं आ रही है। भारत मे बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आ रही है। बॉलीवुड के कई कलाकारो ने वहां के हालात पर अपनी चिंताएं जाहिर की है।
तालिबानी लड़ाके महिलाओं को लेकर अपनी क्रूरता के लिए बदनाम है। तालिबानों द्वारा महिलाओं के साथ की गई क्रूरता से संबंधित वीडिओज़ और फोटोज कई बार दुनिया के सामने आए है।
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने विचार लिखे है। बता दे कि रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है ।
अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। विश्व के नेताओं से उन्होंने अपील की है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले तालिबानी अपराधों के खिलाफ एकजुट हो । रिया ने स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है
जहां पूरे विश्व मे महिलाएं समान सैलरी के लिए लड़ रही है वहीं अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। महिलाएं खुद एक वेतन बन गयी है। विश्व के नेताओं से मेरी ये अपील है कि इसके खिलाफ खड़े हो । पितृसत्ता का नाश हो । महिलाएं भी इंसान है।
बॉलीवुड के अनेकों कलाकारों की तरफ से लगातार अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही है। अफगानिस्तान अब महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नही रही ।

एक्ट्रेस सोनी राजदान , शेखर कपूर और टिस्का चोपड़ा सहित फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगो ने ट्वीट कर इस मामले पर अपनी चिंताएं जाहिर की है।
सोनी राजदान ने लिखा है कि जिस दिन हम अपनी स्वतंत्रता का जश्न मना रहे है उस दिन इसी दुनियां का एक देश गुलामी के अंधकार की तरफ बढ़ रहा है।
फ़िल्म “चेहरे” में नजर आएगी रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती निर्देशक रूमी जाफरी की फ़िल्म चेहरे में नजर आने वाली है । फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकार है। फ़िल्म थ्रिलर जॉनर की है। रिया चक्रवर्ती फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में है।
फ़िल्म के रिलीज होने में कई बार दिक्कते आयी । दरअसल यह फ़िल्म पिछले साल अप्रैल में ही रिलीज होनी थी लेकिन किसी न किसी वजह से अटकी रही। कुछ दिनों से इस बात को लेकर भी चर्चा थी कि सुशांत केस की वजह से फ़िल्म से रिया को हटाया जा सकता है। पर डायरेक्टर रूमी जाफरी से इस बात से इनकार किया था । उनके अनुसार फ़िल्म की शूटिंग और एडीटिंग इस घटना से पहले हो चुकी थी ।
ये भी पढ़े – 1 मिनट के प्रोमो के लिए रेखा ने मांगे पूरे पांच करोड़ रूपये