Thursday, April 16, 2026

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के बीच रिश्तों का सच आया सामने

ठगी, मनी लॉड्रिंग और धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिंस को लेकर बड़ा दावा किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस संग संबंधों को लेकर कथित ठग ने दावा किया है कि उसका और जैकलीन का निजी रिश्ता है और वह रिलेशनशिप में हैं। यह बात सुकेश ने अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से जारी किए गए पत्र में कही है। शुक्रवार को जारी किए गए इस पत्र में सुकेश ने खुदपर लगे गंभीर आरोपों से पलड़ा झाड़ा है साथ ही रेनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह के खिलाफ जांच न होने को लेकर प्रश्न उठाया है।

पत्र लिखकर उठाए सवाल

बता दें, सुकेश ने इस पत्र में तमाम मुद्दों का जिक्र किया है। इसमें उसने केस में शामिल तमाम पुलिस अधिकारियों से लेकर सुपरस्टार्स तक सबपर चर्चा की है। जेल के अधिकारियों पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए सुकेश ने कहा कि उनकी पुलिस वालों की जांच क्यों नहीं की गई जिन्होंने मुझसे पैसे लिए थे।

सुकेश चंद्रशेखर

अदिति सिंह के खिलाफ जांच की उठाई मांग

उसने आगे कहा कि रेनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने उसपर 200 करोंड़ की ठगी का आरोप लगाया है, इस मामले में उसकी जांच क्यों नहीं हुई।

मैं और जैकलीन रिलेशनशिप में हैं

इसके अलावा कथित ठग ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लेकर भी चर्चा की। उसने दावा किया कि वह और एक्ट्रेस रिलेशनशिप में हैं। उसने आगे कहा कि एक्ट्रेस के साथ उसके निजी रिश्ते हैं और इसका आपराधिक मामलों से कोई लेना देना नहीं है।

मैं लॉबिस्ट हूं

वहीं, सुकेश ने खुद को ठग या धोखेबाज कहने पर आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि जब तक मामला कोर्ट में है तब तक उसे ठग कहना सरासर गलत है। सुकेश ने खुद को लॉबिस्ट बताया है। उसने कहा कि वह कई कंपनियों के लिए लॉबिस्ट के तौर पर काम कर चुका है। इसके अलावा उसने दावा किया है कि कई राजनीतिक पार्टियों के साथ उसके खास संबंध हैं।

200 करोंड़ की ठगी का है आरोप

मालूम हो, रेनबैक्सी के पूर्व मालिक शिवदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ कथित तौर पर 200 करोंड़ रुपये की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पाल को ईडी और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में चंद्रशेखर को सितंबर के माह में गिरफ्तार किया गया था।

फिल्म अभिनेत्रियों को देता था गिफ्ट

कथित ठग की गिरफ्तारी के बाद तफ्तीश में पता चला कि उसके तार जेल के अधिकारियों से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जुड़े हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही शामिल हैं। बता दें, नोरा और जैकलीन को सुकेश ने कई महंगे-महंगे तौहफे दिए थे। वहीं, जैकलीन को सुकेश ने 52 लाख का घोड़ा और 36 लाख की चार बिल्लियां गिफ्ट की थीं। जांच में हुए इस खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दोनों अभिनेत्रियों को तलब किया गया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here